सोमवार, फ़रवरी 23 2026 | 12:49:26 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी आतंकवादी जसीर बिलाल वानी को कोर्ट ने एनआईए कस्टडी में दी वकील से मिलने की इजाजत

दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी आतंकवादी जसीर बिलाल वानी को कोर्ट ने एनआईए कस्टडी में दी वकील से मिलने की इजाजत

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकी जसीर बिलाल वानी पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिली है. अदालत ने जसीर को NIA हिरासत के दौरान वकील से मिलने की इजाजत दे दी है. शुक्रवार को इसी मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने जसीर बिलाल को राहत नहीं दी थी, जिसमें उसने NIA मुख्यालय में अपने वकील से मुलाकात की इजाजत मांगी थी. हाई कोर्ट ने इसे सुनवाई के लिए दोबारा ट्रायल कोर्ट के पास भेज दिया था.

हाई कोर्ट ने इन दलीलों पर कर दिया था इनकार 

हाई कोर्ट ने इनकार करते हुए कहा था कि इस तरह का आदेश देने का कोई ठोस कारण और रिकॉर्ड मौजूद नहीं है. मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने की थी. उन्होंने कहा था कि वाणी की ओर से ऐसा कोई आदेश नहीं दिखाया गया था, जिसमें NIA ने उनकी मांग को ठुकराया था. इस पर हाई कोर्ट ने किसी भी नई प्रक्रिया शुरू करने से इनकार कर दिया था.

कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि यह कोई खास मामला नहीं था. सिर्फ मौखिक रूप से कह देने से हम किसी बात को नहीं मान सकते. कोर्ट ने इस मामले में तय प्रक्रिया अपनाने की बात कही थी. साथ ही एक आरोपी के लिए इसे बदलने को लेकर इनकार किया था. इस मामले को वापस ट्रायल कोर्ट के पास भेज दिया था, जिसपर सुनवाई होनी थी.

NIA ने बताया था साजिशकर्ता

जांच एजेंसी ने जसीर बिलाल वानी को आतंकी उमर उन नबी को सक्रिय सह-साजिशकर्ता बताया था. वानी कश्मीर के कांजीगुंड, अनंतनाग का रहने वाला है. उसको 17 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आरोप लगा है कि वह ड्रोन को मॉडिफाई कर रहा था, और आतंकियों की मदद कर रहा था. इससे पहले वह रॉकेट बनाने की कोशिश भी कर रहा था. उसी ने आत्मघाती उमर के साथ हमले की साजिश रची थी. एजेंसी ने साफ कहा है कि वानी हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति है.

साभार : एबीपी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

गणतंत्र दिवस 2026 से पहले दिल्ली सीमा पर तैनात अर्धसैनिक बल और सुरक्षा घेरा

26 जनवरी हाई अलर्ट: ISI की ‘साजिश 26-26’ का खुलासा, दिल्ली से पंजाब तक सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

नई दिल्ली. देश जब अपने 77वें गणतंत्र दिवस के जश्न की तैयारी कर रहा है, …