नई दिल्ली. भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-23 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में निराशाजनक प्रदर्शन किया। नीशू, पुलकित और सृष्टि अपने-अपने वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं जिससे वे अब कांस्य पदक के लिए भिड़ेंगी। नीशू (55 किग्रा) ने जापान की मो कियूका को 6-2 से हराने के बाद किरा सोलोबचुक पर 10-1 से जीत हासिल करके सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन तुर्किये की तुबा देमिर ने अंतिम चार में उन्हें 6-4 से हरा दिया।
साभार : अमर उजाला
‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/
आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:
Matribhumisamachar


