शनिवार, अप्रैल 04 2026 | 02:04:02 AM
Breaking News
Home / राज्य / पश्चिम बंगाल / तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सुवेंदु अधिकारी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सुवेंदु अधिकारी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Follow us on:

कोलकाता. बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना जिले के नोआपाड़ा से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सुनील सिंह और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच गुरुवार रात अचानक मुलाकात के बाद सिंह के दल बदलने को लेकर अटकलें तेज हो गई है।

उत्तर 24 परगना के गारुलिया स्थित आजाद हिंद मैदान के पास हुई इस मुलाकात के दौरान सुनील सिंह ने सुवेंदु को पैर छूकर प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया। हड़बड़ी में पैर छूने में सिंह गिर भी गए। सुवेंदु ने इस दौरान सिंह को कमल का फूल भेंट किया। सुनील सिंह 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। चुनाव के बाद फरवरी 2022 में वे तृणमूल में वापस लौट गए थे।

इस मुलाकात के बाद दल बदल की अटकलों के बारे पूछे जाने पर सुनील सिंह ने साफ कहा कि भाजपा में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। सिंह ने कहा कि उनका सुवेंदु अधिकारी से पूर्व परिचय है और शिष्टाचार के तहत उन्होंने सुवेंदु के पैर छुए।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

TN & WB Election 2026: दक्षिण से पूर्व तक ‘चुनावी महासंग्राम’, विजय की सियासी एंट्री और नंदीग्राम में सुवेंदु की हुंकार

चेन्नई/कोलकाता | मंगलवार, 31 मार्च 2026 तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का बिगुल …