शुक्रवार, मार्च 13 2026 | 12:36:38 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / एक ऐसी धुन, जो दिल में ठहर जाए: ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का सोलफुल लव सॉन्ग ‘मनजोगी’, सोनू निगम की आवाज़ में

एक ऐसी धुन, जो दिल में ठहर जाए: ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ का सोलफुल लव सॉन्ग ‘मनजोगी’, सोनू निगम की आवाज़ में

Follow us on:

ज़ी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली द्वारा निर्मित, ज़ी स्टूडियोज़ और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ़ शेख, रोहिताश्व गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे

मुंबई, जनवरी, 2026: ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गाना ‘मनजोगी’ रिलीज़ किया गया है, जिसे अपनी सुरीली आवाज़ के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम ने गाया है। फिल्म की तेज़ रफ्तार कॉमेडी और भागदौड़ के बीच यह गाना एक सुकून भरा ठहराव लेकर आता है, जहाँ प्यार को उसके सादे और सच्चे रूप में महसूस किया जा सकता है।

लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=jgvKcD-b5ZY

‘बॉर्डर 2’ के गहरे और असरदार जज़्बातों के बाद, ‘मनजोगी’ में सोनू निगम अपनी आवाज़ में एक हल्की-फुल्की, मस्ती भरी सिनेमाई दुनिया का जादू लेकर आए हैं। ‘मनजोगी’ के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत विशाल शेल्के ने दिया है। गाने की खास बात इसकी सादगी है। इसके बोल सीधे दिल से जुड़ते हैं और इसकी धुन धीरे-धीरे मन में बस जाती है। यह ऐसा गीत है, जो शोर नहीं करता, बल्कि चुपचाप अपना असर छोड़ जाता है।

ज़ी सिनेमा, संजय कोहली और बिनैफर कोहली द्वारा निर्मित, ज़ी स्टूडियोज़ और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’, एडिट टू का प्रोडक्शन है। फिल्म में शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, आसिफ़ शेख, रोहिताश्व गौर, रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक बाली ने किया है और ज़ी स्टूडियोज़ इसे 6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने जा रहा है।

जहाँ ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ दर्शकों को हँसी, उलझनों और कॉमेडी से भरपूर सफर पर ले जाने वाली है, वहीं ‘मनजोगी’ कहानी में एक नर्म और भावनात्मक रंग जोड़ता है। यह गाना याद दिलाता है कि कई बार प्यार को महसूस कराने के लिए ज्यादा शब्दों की जरूरत नहीं होती।

6 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही ‘भाबीजी घर पर हैं!- फन ऑन द रन’ के साथ हँसी, प्यार और संगीत से भरे इस सफर का हिस्सा जरूर बनिए।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अभिनेत्री अदिति भाटिया और उल्का गुप्ता फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के एक दृश्य में

बॉक्स ऑफिस: ‘द केरल स्टोरी 2’ की धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ़्तार, 9 दिनों में कमाए ₹28 करोड़

मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों का दौर जारी है। सुदीप्तो सेन और …