शनिवार, फ़रवरी 21 2026 | 12:14:44 AM
Breaking News
Home / राज्य / हरियाणा / सैनी सरकार ने पेपर आउट मामले में 4 डीएसपी सहित 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड

सैनी सरकार ने पेपर आउट मामले में 4 डीएसपी सहित 25 अधिकारियों को किया सस्पेंड

Follow us on:

चंडीगढ़. हरियाणा में पेपर लीक के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें 4 डीएसपी और 3 एसएचओ भी शामिल हैं। इसके अलावा 5 निरीक्षकों, 2 केंद्र पर्यवेक्षकों, 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई 10वीं और 12वीं के पेपर लीक होने के बाद की गई है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सीएम ने क्यों उठाया ये कदम?

दरअसल हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ था, जबकि शुक्रवार को 10वीं गणित का पेपर लीक हो गया। इसके अलावा नूंह और पलवल में नकल के कई मामले भी सामने आए हैं। इन घटनाओं से शिक्षा विभाग और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त रुख अपनाया है।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

सीएम ने कहा कि हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के 4 निरीक्षकों और प्राइवेट स्कूल के 1 निरीक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सरकारी स्कूलों के सभी चार निरीक्षकों- गोपाल दत्त, शौकत अली, रकीमुद्दीन और प्रीति रानी को निलंबित कर दिया गया है। सैनी ने आगे बताया कि हमने 2 केंद्र पर्यवेक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। संजीव कुमार और सत्यनारायण को भी निलंबित कर दिया गया है। 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है।

25 पुलिस अधिकारी दोषी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 पुलिस अधिकारी दोषी पाए गए। सभी 25 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं। इनमें 4 DSP और 3 SHO शामिल हैं। इस तरह की घटना उनके क्षेत्र में हुई है, सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है, क्योंकि हमारी सरकार इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिनों की पैरोल, जेल से आएंगे बाहर

चंडीगढ़. हत्या और बलात्कार के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत …