शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 12:50:13 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / सुखजिंदर रंधावा, भगवंत मान पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

सुखजिंदर रंधावा, भगवंत मान पर करेंगे मानहानि का मुकदमा

Follow us on:

चंडीगढ़. यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली पर सीएम भगवंत मान के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम और जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने भगवंत मान के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि यह फीस 55 लाख नहीं, बल्कि 17.60 लाख बनती है। उन्होंने कहा कि जो फीस नहीं दी, उसकी रिकवरी क्यों?

रंधावा ने कहा कि मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें ट्विटर पर नहीं चलती। रंधावा ने कहा कि हमारे परिवार का एक इतिहास है, इसे अब्दाली नही बनने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 डीजीपी हैं, लेकिन अभी तक रेगुलर डीजीपी नहीं लग पाया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्रकारवार्ता कर मान सरकार पर जमकर निशाने साधे। वड़िंग ने मान सरकार को मशहूरी वाली सरकार बताया।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप सरकार पंजाब से नशा तस्करी होने के दावे करती थी लेकिन खुद इस मामले में पूरी तरह विफल रही है। मशहूरियां वाली सरकार कुछ नहीं कर पाई है। जब सरकार कानून के मुद्दे पर फेल होती है तो अंसारी का मुद्दा पकड़ लेते हैं। किसान परेशान हैं। शिक्षकों की पिटाई हो रही है। नई भर्ती भी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सेहत विभाग की खामियों, स्कूल ऑफ एमिनेस की खामियों की जल्दी ही कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में पोल खोलेगी। वड़िंग ने कहा कि थर्मल प्लांट खरीदना कोई उपलब्धि नहीं है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

IIT Kanpur officials receiving Guinness World Record certificate for E-cycle delivery.

IIT कानपुर ने रचा इतिहास! 24 घंटे में बना दिया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, जानें पूरी उपलब्धि

भारत के अग्रणी तकनीकी संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur (आईआईटी कानपुर) ने एक बार …