शनिवार, फ़रवरी 28 2026 | 09:25:02 PM
Breaking News
Home / खेल / एशियन गेम्स में नेपाल को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचा

एशियन गेम्स में नेपाल को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचा

Follow us on:

बीजिंग. एशियाई खेल 2023 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का पहला मैच नेपाल के साथ हुआ। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने नेपाल को 23 रन से हराया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 179 रन ही बना पाई।

भारत ने नेपाल को 23 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 100 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने 37, ऋतुराज और शिवम दुबे ने 25-25 रन बनाए। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। सोमपाल कामी और लामिछाने को एक विकेट मिला। इसके जवाब में नेपाल की टीम नौ विकेट खोकर 179 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 32 रन दीपेंद्र सिंह ने बनाए। संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29, कुशल भुर्तेल ने 28 और करण ने 18 रन का योगदान दिया। इस वजह से नेपाल की टीम भारत को टक्कर देने में सफल रही।

भारत के लिए रवि बिश्नोई और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए। अर्शदीप को दो और आर साई किशोर को एक विकेट मिला।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

हैरी ब्रूक टी20 वर्ल्ड कप 2026 शतक का जश्न मनाते हुए

T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक से इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के एक बेहद …