गुरुवार, मई 14 2026 | 07:31:55 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / द केरल स्टोरी को भी आतंकवाद पर आधारित फिल्म के रूप में ही लिया जाना चाहिए : संजय सक्सेना

द केरल स्टोरी को भी आतंकवाद पर आधारित फिल्म के रूप में ही लिया जाना चाहिए : संजय सक्सेना

Follow us on:

कानपुर (मा.स.स.). उ.प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, कानपुर नगर व देहात के द्वारा पत्रकारों व समाज के प्रतिष्ठित लोगों के लिए फिल्म द केरल स्टोरी देखने की व्यवस्था की गई। यूनियन पत्रकारों से जुड़े विषयों को उठाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक कार्यों को भी निरंतर करती रहती है। यूनियन के द्वारा पूर्व में शरबत वितरण तथा खिचड़ी वितरण जैसे कई आयोजन किये हैं। इसी क्रम में हमारी संस्था ने ह्यूमन फाउंडेशन के साथ मिलकर आतंकवाद पर आधारित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को देखने के लिए विशेष व्यवस्था आइनॉक्स, जेड स्क्वायर मॉल, बड़ा चौराहा में की।

महामंत्री संजय सक्सेना ने कहा कि इस फिल्म को किसी संप्रदाय या राजनीतिक या राज्य विशेष से जोड़ कर देखना ठीक नहीं है। आतंकवाद सिर्फ एक राज्य या देश की नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। द केरल स्टोरी को भी आतंकवाद पर आधारित फिल्म के रूप में ही लिया जाना चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारांश कनौजिया ने कहा कि द केरल स्टोरी में दिखाया गया है कि किस प्रकार हिन्दू महिलाओं का धर्मांतरण कर उन्हें भी आतंकवादी बनाने का प्रयास चल रहा है। इसलिए इस फिल्म को हमारी माताओं और बहनों को विशेष रूप से देखना चाहिए, जिससे वो जागरूक हो सके। यूनियन किसी संप्रदाय का विरोध नहीं करती, लेकिन आतंकवाद पर भी बात करना हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम जी शुक्ल, सौरभ, आशीष व राकेश शर्माआदि उपस्थित रहे।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan at a public event

थलपति विजय-तृषा विवाद: सिंगर सुचित्रा ने अभिनेत्री को बताया ‘पैरासाइट’, पत्नी संगीता के आरोपों से मचा हड़कंप

चेन्नई । मंगलवार, 12 मई 2026 तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) …