लोड हो रहा है...

आईएमएफ ने बढ़ाया भारत का जीडीपी अनुमान, चीन का घटाया

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

वाशिंगटन. इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मजबूत मांग के कारण भारत के लिए अपना 2023-24 का जीडीपी (GDP) अनुमान बढ़ाकर 6.3% कर दिया है, जबकि चीन की विकास दर घटाकर 5% कर दी है. आईएमएफ ने अपने वार्षिक प्रकाशन वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा, भारत में विकास दर 2023 और 2024 दोनों में 6.3% रहने का अनुमान है. यह अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक खपत को दर्शाता है.

आईएमएफ ने जुलाई में इस वर्ष के लिए भारत के लिए अपना विकास पूर्वानुमान 20 आधार अंक बढ़ाकर 6.1% कर दिया था और अब इसे दूसरी बार बढ़ाया है. इसके साथ ही दोनों बहुपक्षीय वित्तीय एजेंसियों का विकास पूर्वानुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 6.5% के अनुमान के करीब पहुंच गया है. आईएमएफ का नवीनतम विकास पूर्वानुमान 31 अगस्त को सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के लगभग एक महीने बाद आया है, जिसमें दिखाया गया है कि अप्रैल-जून में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.9% की बढ़ोतरी हुई है.

आईएमएफ ने रियल एस्टेट क्षेत्र में गिरावट का हवाला देते हुए चीन के लिए विकास पूर्वानुमान को 2023 के लिए 20 आधार अंक घटाकर 5% और 2024 के लिए 30 आधार अंक घटाकर 4.2% कर दिया. आईएमएफ ने कहा, चीन में, 2022 में महामारी से संबंधित मंदी और रियल स्टेट के संकट ने उत्पादन घाटे में लगभग 4.2% का योगदान दिया है. अन्य उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में और भी कमजोर सुधार देखा गया है, विशेष रूप से कम आय वाले देश में.

अमेरिका में हुआ सुधार

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे मजबूत सुधार अमेरिका में हुआ है, जहां 2023 में GDP कोविड से पहले के जीडीपी से ऊपर जाने का अनुमान है. यूरो क्षेत्र में सुधार हुआ है, हालांकि कम मजबूती से – उत्पादन अभी भी महामारी-पूर्व अनुमानों से 2.2% कम है. यह यूक्रेन में युद्ध का जोखिम और संबंधित प्रतिकूल व्यापार शर्तों का झटका, साथ ही आयातित ऊर्जा की कीमतों में बढ़ोतरी को दिखाता है.

- Advertisement -

साभार : जी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।