सोमवार, अप्रैल 20 2026 | 07:14:50 AM
Breaking News
Home / राज्य / पूर्वोत्तर भारत / अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में एसकेएम के पास बनी रहेगी सत्ता

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में एसकेएम के पास बनी रहेगी सत्ता

Follow us on:

ईटानगर. अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। सिक्किम में सत्ताधारी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) 32 में से 31 सीट जीतकर फिर से सरकार बनाने जा रही है। विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) को एक सीट मिली है। पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग भी चुनाव हार गए हैं।

उधर, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बना रही है। भाजपा को 60 में से 46 सीट पर जीत मिली है। भाजपा पहले ही 10 सीटें निर्विरोध जीत चुकी है। यहां कांग्रेस को 1, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) को 5, NCP को 3, PPA को 2 और निर्दलीयों को 3 सीटें मिली हैं।अरुणाचल में भाजपा ने सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि कांग्रेस ने केवल 19 सीटों पर कैंडिडेट्स उतारे थे।

वहीं, सिक्किम में SKM और SDF ने 32-32, वहीं 31 उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिटिजन एक्शन पार्टी-सिक्किम ने 30 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा के लिए 19 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग हुई थी। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

2019 के आम चुनावों के बाद SKM का भाजपा के साथ गठबंधन हुआ था, लेकिन इस बार चुनावों से पहले भाजपा ने सिक्किम में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान करके गठबंधन तोड़ दिया था। 2019 में अरुणाचल में भाजपा ने 42 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। वहीं, सिक्किम में SKM 32 में से 17 सीटों के साथ सत्ता पर काबिज है।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

निर्मला सीतारमण और असम के भाजपा नेताओं की संकल्प पत्र के साथ फोटो।

असम चुनाव 2026: निर्मला सीतारमण कल जारी करेंगी BJP का संकल्प पत्र, 2 लाख सरकारी नौकरियों का धमाका

गुवाहाटी | 30 मार्च, 2026 असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी पारा अपने चरम …