गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 09:43:49 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह बाढ़ का खतरा

नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगह बाढ़ का खतरा

Follow us on:

लखनऊ. नेपाल में भारी बारिश तबाही मचा रही है। नेपाल से आने वाली नदियों में तेजी से पानी बढ़ रहा है। इसी बीच नेपाल में बलरामपुर जिले के पास कुसुम बैराज के सभी फाटक को खोल दिया है। जिससे जिले की बुक राप्ती नदी में पानी का दबाव तेजी से बढ़ेगा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, नेपाल में भारी बारिश के बाद बलरामपुर जनपद के तहत पढ़ने वाले कुसुम बैराज के सभी फाटक को इसलिए नेपाल ने खोल दिया क्योंकि पानी का इतना दबाव था कि बैराज भी जो है क्षतिग्रस्त हो जाता। देर शाम ही फाटक खोल दिया गया है। इससे बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और दो दिन में गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज की करमैनी नदी में जलस्तर में एकाएक वृद्धि होने का अनुमान है। जिससे बात पर दबाव पड़ेगा और टूटने जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इसके अलावा नेपाल से आने वाले जिले की अन्य नदियों में भी पानी का दबाव तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ का खतरा जिले में मडवाने लगा है।

नेपाल से भी पानी छोड़े जाने के कारण यूपी के श्रावस्ती में बाढ़ आ गई। बाढ़ में श्रावस्ती की 3 तहसील इकौना, जमुनहा और भिनगा के दर्जनों गांव डूब गए। राप्ती नदी अपने किनारों को तोड़कर चारों ओर तबाही मचा रही है। जिला प्रशासन बाढ़ में फंसे लोगों को निकालकर ऊंचे स्थानों पर पहुंचाने में जुटा हुआ। नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है। इस दृष्टि से अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

साभार : अमर उजाला, न्यूज24

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

एक मेडिकल छात्रा की क्लोज़-अप तस्वीर, जो हाथ में NEET-PG प्रवेश पत्र और पेन पकड़े हुए है। पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट की इमारत और एक सांकेतिक नक्शा धुंधला (blurred) दिखाई दे रहा है, जिस पर 'डोमिसाइल' (Domicile) और 'राज्य कोटा' (State Quota) के टेक्स्ट ओवरले हैं।

NEET-PG State Quota Counselling 2026: Domicile, MBBS राज्य और आरक्षण नियमों का पूरा सच

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 NEET-PG 2026 की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित …