सोमवार, मई 04 2026 | 01:50:01 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / राहुल का वायनाड से टिकट लड़ना हुआ कन्फर्म, कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची

राहुल का वायनाड से टिकट लड़ना हुआ कन्फर्म, कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की सूची

Follow us on:

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची (Congress Candidate List) जारी कर दी गई है. इस सूची में 39 उम्‍मीदवारों के नाम हैं. बड़े नामों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ ही भूपेश बघेल और शशि थरूर का नाम भी शामिल है. कांग्रेस की यह सूची भाजपा की 195 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी होने के एक हफ्ते से भी कम वक्‍त में घोषित की गई है. हालांकि इस सूची में मुख्‍य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्‍यों की सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है.

इस सूची से स्‍पष्‍ट है कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि 2019 की तरह वह अमेठी से भी चुनाव मैदान में उतरेंगे या नहीं. साथ ही इस सूची में शशि थरूर का नाम भी शामिल हैं, जो तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर थरूर लगातार तीन बार से सांसद हैं. वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी ने राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है.

डीके शिवकुमार के भाई को भी टिकट 

इसके साथ ही कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा से चुनाव मैदान में उतारा गया है. यह सीट उन्‍होंने 2009 में जीती थी. वहीं कर्नाटक के उपमुख्‍यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को भी पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है. डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं.

केरल से 16, कर्नाटक से 7 नामों का ऐलान 

इस सूची में मुख्य रूप से कुछ दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों की सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम हैं. अन्‍य राज्‍यों में केवल छत्तीसगढ़ और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप हैं. सर्वाधिक 16 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा केरल से की गई है, जहां कांग्रेस को अपने सहयोगियों के लिए शेष चार सीटें छोड़ने की उम्मीद है. इसके बाद कर्नाटक से सात, छत्तीसगढ़ से छह और तेलंगाना से चार नामों की घोषणा की गई है. शेष मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप की सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

भारतीय सेना के नाम पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो का पीआईबी फैक्ट चेक ग्राफिक, जिसमें 'Fake' का स्टैम्प लगा है।

Fact Check: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भारतीय सेना के हमले का सच? जानें वायरल वीडियो की असलियत

नई दिल्ली | शुक्रवार, 1 मई 2026   पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly …