सोमवार, मार्च 02 2026 | 05:42:25 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / 6 जुलाई तक बढ़ी केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत

6 जुलाई तक बढ़ी केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को आज तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद बिभव को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने विभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि को 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

एक जुलाई को होगी जमानत पर सुनवाई

वहीं बिभव कुमार की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जुलाई को सुनवाई होनी है। कुमार अभी न्यायिक हिरासत में है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 13 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल के सरकारी आवास पर मालीवाल पर हमला किया था। उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था।

बिभव कुमार पर लगे हैं ये आरोप

बिभव कुमार को ‘वीडियो कॉन्फ्रेंस’ के जरिए मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल के समक्ष पेश किया गया जिन्होंने उनकी न्यायिक हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी। इससे पहले अदालत ने कहा था कि गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत अर्जी का कोई मतलब नहीं रह जाता। इसके बाद 24 मई को उन्हें चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इसके बाद उन्हें फिर से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुमार के खिलाफ 16 मई को दर्ज की गई प्राथमिकी में आपराधिक धमकी देना, महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल प्रयोग तथा गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने से संबंधित धाराएं शामिल की गई हैं।

साभार : इंण्डिया टीवी

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

गणतंत्र दिवस परेड के कारण दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग

गणतंत्र दिवस 2026: दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और AI तकनीक का पहरा

नई दिल्ली. 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस …