शुक्रवार, अगस्त 14 2026 | 02:10:30 AM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / के कविता की जमानत याचिका पर अब 1 अप्रैल को होगी सुनवाई

के कविता की जमानत याचिका पर अब 1 अप्रैल को होगी सुनवाई

Follow us on:

नई दिल्ली. दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के. कविता की आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने उन्हें 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। के. कविता की जमानत पर 1 अप्रैल को राऊज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा। बता दें कि के. कविता की ईडी की रिमांड आज खत्म हो गई है। बता दें कि राउज ऐवन्यू कोर्ट ने BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक के लिए बढ़ाई थी। ED ने के. कविता की हिरासत को 5 दिन तक बढ़ाने की मांग की थी। ED ने कहा था कि हमें कविता द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उनको कंफ्रंट करवाना है। हम पहले ही बता चुके हैं कि उनकी भूमिका क्या थी। उसने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की साजिश रची। अब आज 11 बजे के कविता की पेशी होगी। बता दें कि उन्हें भी ईडी ने गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह ईडी की हिरासत में हैं।

15 मार्च को ED ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 मार्च को बीआरएस की नेता के. कविता को हैदराबाद में उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें दिल्ली लाया गया। बीआरएस नेता को मध्य रात्रि के आस-पास राष्ट्रीय राजधानी में एजेंसी के कार्यालय में लाया गया। गिरफ्तारी परिपत्र के अनुसार, तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य 46 वर्षीय कविता को केंद्रीय जांच एजेंसी ने शाम पांच बजकर 20 मिनट पर हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

कविता ने AAP नेताओं के साथ मिलकर रची साजिश

ईडी का दावा है कि के. कविता ने आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। जिसके तहत दिल्ली शराब नीति में फायदा पाने के लिए आप नेताओं को करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। के. कविता को कथित दक्षिण लॉबी का हिस्सा बताया जा रहा है। दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी अब तक देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है और मनीष सिसोदिया, संजय सिन्हा और विजय नायर समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Justice Yashwant Varma cash row inquiry report submitted in Parliament

कैश-एट-होम मामला: Justice Yashwant Varma के खिलाफ तीनों आरोप साबित, संसदीय समिति ने सौंपी दो-वॉल्यूम की रिपोर्ट

नई दिल्ली । बुधवार, 12 अगस्त 2026 न्यायिक उत्तरदायित्व और पारदर्शिता से जुड़े देश के …