सोमवार, मई 18 2026 | 10:27:02 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / इटली की राजधानी में विस्फोट से 20 से अधिक लोग घायल

इटली की राजधानी में विस्फोट से 20 से अधिक लोग घायल

Follow us on:

रोम. इटली के रोम से एक बड़ी घटना की जानकारी सामने आई है। यहां पर एक गैस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस घटना में आठ पुलिस अधिकारियों और एक दमकलकर्मी सहित कम से कम 20 लोग घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के कुछ ही समय बाद इतालवी राजधानी में विस्फोट की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद आस पास के लोग दहल उठे। पास के इलाकों से काले धुएं और आग का एक बड़ा बादल दिखाई दिया। इस घटना को लेकर रोम के मेयर रॉबर्टो गुआल्टिएरी ने कहा कि करीब 20 लोगों को मामूली चोटें आईं।

घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मी

गुआल्टिएरी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मी गैस रिसाव के बारे में सतर्क होने के बाद इलाके में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों और पुलिस के पहुंचने के बाद भी दो विस्फोट हुए।

विस्फोट में आठ अधिकारी भी हुए घायल

रोमन पुलिस की प्रवक्ता एलिसाबेटा एकार्डो ने कहा कि बचाव अभियान के लिए पहुंचने के बाद आठ पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बताया जा रह है कि पहले विस्फोट के बाद कुछ श्रृंखलाबद्ध विस्फोट हुए। सभी घायल पुलिसकर्मी जल गए हैं, लेकिन उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। इस घटना पर अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लुका कैरी ने कहा, “विस्फोट में एक अग्निशमन कर्मी भी घायल हुआ है, लेकिन गंभीर रूप से नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर दस टीमें काम कर रही थीं। पुलिस ने कहा कि वे आस-पास के पूरे इलाके की जांच कर रहे हैं कि कौन लोग घायल हुए हैं या आस-पास की इमारतों में फंसे हुए हैं।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की तस्वीर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्टम चौकी का दृश्य, जहाँ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चेकिंग में ढील दी गई है।

भारत-नेपाल बॉर्डर पर ₹100 वाले कस्टम नियम पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, प्रधानमंत्री बालेन शाह सरकार को बड़ा झटका

काठमांडू । शनिवार, 16 मई 2026 भारत और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले …