गुरुवार, अगस्त 27 2026 | 03:46:06 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों को ईओडब्ल्यू ने जारी किया समन

धोखाधड़ी केस में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की कंपनी के चार पूर्व कर्मचारियों को ईओडब्ल्यू ने जारी किया समन

Follow us on:

मुंबई. बालीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले के केस में बेस्ट डील प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाले 4 कर्मचारियों को समन भेजा गया है. आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कंपनी का एक कर्मचारी शाखा के सामने पेश हो चुका है और उसका बयान भी दर्ज हो चुका है, जबकि तीन कर्मचारियों का पेश होना बाकी है. उन तीनों से भी पूछताछ कर बयान दर्ज कराया जाएगा. ये चारों कर्मचारी कंपनी में पहले काम करते थे.

एक्ट्रेस और उनके पति से पहले करेगी कर्मचारी से पूछताछ

ईओडब्ल्यू के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टीम उन पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या वाकई राज कुंद्रा की कंपनी के पास ग्राहकों का इतना ऑर्डर था, जिसको पूरा करने के लिए राज कुंद्रा को व्यवसायी से 60 करोड़ रुपए का लोन लेना पड़ा और टैक्स की बचत के लिए लोन को निवेश के तौर पर दिखाया था. साथ ही टीम कंपनी से जुड़े प्रोडक्ट सप्लायरों और एडवर्टाइज देने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी. अगर पूछताछ में कुछ संदिग्ध सामने आता है तो शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से दोबारा पूछताछ की जाएगी.

कोर्ट ने उठाए कई सवाल

आर्थिक अपराध शाखा ने कर्मचारी से कंपनी से जुड़े सवाल किए. शाखा ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कंपनी के कर्मचारियों को सैलरी कैसे दी जाती है. सैलरी का हिस्सा कंपनी की होने वाली कमाई से दिया जाता था या सैलरी का पैसा कहीं और से भी लाया जाता था? क्या दफ्तरों की फर्निशिंग में 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे?
जांच शाखा दफ्तरों की फर्निशिंग करने वाली कंपनियों से भी पूछताछ करेगी. इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने कोर्ट से विदेश जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहकर याचिका को ठुकरा दिया था कि पहले धोखाधड़ी का पैसा भरें और फिर जहां जाना है, वहां जाएं.

साभार : जी न्यूज

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Miss Universe India 2026: केरल की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट केजिया लिज मेजो के सिर सजा ताज, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

जयपुर । सोमवार, 24 अगस्त 2026 जयपुर के ज़ी स्टूडियो (Zee Studios) में आयोजित मिस …