रविवार, सितंबर 20 2026 | 02:50:53 PM

जम्मू-कश्मीर में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहे संदिग्ध व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. सुरक्षाबलों ने बायसरन इलाके में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा है। वह बुलेटप्रूफ जैकेट का कवर पहने हुए था, जिससे उस पर शक हुआ। यह जगह पहलगाम हमले की साइट के पास स्थित है। सुरक्षाबलों ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।

पुंछ सेक्टर में एलओसी पार करता पकड़ा गया पाकिस्तानी नागरिक

आज सुबह ही भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को सीमा पार करते समय गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह व्यक्ति सीमा पार आया या किसी नियोजित घुसपैठ की मंशा से।

सेना और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस घटना की व्यापक जांच कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर की जाएगी। सेना ने कहा कि किसी भी सुरक्षा चूक की संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। घटना के बाद LoC पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या सुरक्षा खतरे को जल्दी से रोका जा सके।

साभार : अमर उजाला

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।