बुधवार, सितंबर 16 2026 | 08:22:08 AM

गुलमर्ग में फैशन शो को लेकर हंगामा, कई विधायकों ने बताया अश्लीलता

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विधानसभा में विधायकों ने कठुआ में नागरिकों की हत्या (Kathua Murder Case) और गुलमर्ग फैशन शो (Gulmarg Fashion Show) विवाद सहित विभिन्न मुद्दे उठाए। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और दो निर्दलीय सदस्यों ने खड़े होकर फैशन शो का मुद्दा उठाया और इसे अश्लील करार दिया और आरोप लगाया कि इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

‘अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी’

विधायकों ने रमजान के दौरान इस तरह के शो के आयोजन की जांच की मांग की। पीडीपी विधायक मीर मोहम्मद फैयाज ने मांग उठाई और एनसी विधायक तनवीर सादिक ने भी यह मुद्दा उठाया। रमजान के महीने में गुलमर्ग के शीतकालीन पर्यटन स्थल में आयोजित फैशन शो की व्यापक आलोचना हुई है। कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के नाम पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।