मंगलवार, मार्च 03 2026 | 01:04:28 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी पूर्व आईएसआई चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई गई

पाकिस्तान में इमरान खान के करीबी पूर्व आईएसआई चीफ फैज हमीद को 14 साल की सजा सुनाई गई

Follow us on:

इस्लामाबाद. पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने गुरुवार को खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के पूर्व प्रमुख फैज हमीद को सेना के कानूनों का उल्लंघन करने के आरोप में 14 साल जेल की सजा सुनाई है। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार खुफिया एजेंसी के किसी महानिदेशक रहे शख्स को सजा सुनाई गई है।

सेना की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक पाकिस्तान सेना अधिनियम के प्रावधानों के तहत लेफ्टिनेंट जनरल हामिद के खिलाफ 12 अगस्त, 2024 को फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

फैज हमीद के खिलाफ चार मुकदमे हुए थे दर्ज
फैज हमीद पर राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, राज्य की सुरक्षा और हितों के लिए हानिकारक आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन करने, अधिकार और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने और व्यक्तियों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने से संबंधित चार आरोपों में मुकदमा चलाया गया था।

इमरान खान के करीबी रहे हैं पूर्व ISI चीफ
फैज हमीद ने 2019 से 2021 तक आईएसआई के महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। पूर्व आईएसआई चीफ को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान का करीबी माना जाता है। उन्होंने 10 दिसंबर, 2022 को समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने से पहले XXXI कोर के कमांडर के तौर पर अंतिम बार सेवा की थी। बयान में कहा गया है, ‘लंबी कानूनी कार्यवाही के बाद आरोपी को सभी आरोपों में दोषी पाया गया है और अदालत ने उसे 14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, जिसका एलान 11 दिसंबर 2025 को किया गया है।’

सियासी मामलों में अलग से मिलेगी सजा
सेना ने आगे कहा कि फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने सभी कानूनी प्रावधानों का अनुपालन किया और आरोपी को सभी कानूनी अधिकार दिए गए, जिनमें उसकी पसंद की रक्षा टीम का अधिकार भी शामिल है। बयान के मुताबिक दोषी को दोष सिद्ध होने के बाद संबंधित मंच पर अपील करने का अधिकार है। पाकिस्तानी सेना ने कहा, ‘राजनीतिक तत्वों के साथ मिलकर निहित स्वार्थों से प्रेरित सियासी आंदोलन और अस्थिरता को भड़काने में दोषी की संलिप्तता और कुछ अन्य मामलों से अलग से निपटा जा रहा है।’

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

खाड़ी में महायुद्ध की आहट: ईरान के ‘कोनार्क नेवल बेस’ पर भीषण हमला, तीन युद्धपोत समुद्र में डूबे

तेहरान. पश्चिम एशिया से आ रही बड़ी खबरों के बीच, ईरान की रणनीतिक समुद्री ताकत …