गुरुवार, फ़रवरी 05 2026 | 08:43:26 AM
Breaking News
Home / राज्य / महाराष्ट्र / अजित पवार ने खुलेआम मतदाताओं को उन्हें वोट न देने पर दी फंड न देने की धमकी

अजित पवार ने खुलेआम मतदाताओं को उन्हें वोट न देने पर दी फंड न देने की धमकी

Follow us on:

मुंबई. महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के मालेगांव में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान दिए बयान पर राज्य में सियासत तेज हो गई है। दरअसल,पवार ने एक रैली को संबोधित करते हुए वोटर्स से कहा कि अगर आपके पास वोट है, तो मेरे पास फंड है। विपक्ष ने इसे लेकर चुनाव आयोग से सवाल पूछा है।

पवार ने कहा कि अगर वे उनकी पार्टी के कैंडिडेट्स को चुनेंगे तो वे शहर में फंड की कोई कमी नहीं होने देंगे, लेकिन यदि वे उन्हें रिजेक्ट करते हैं, तो वे भी रिजेक्ट करेंगे। आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित शुक्रवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। पवार महाराष्ट्र की BJP–NCP–शिवसेना सरकार में वित्त मंत्री भी हैं।

फंड आम लोगों के टैक्स से आते हैं-शिवसेना (UBT)

शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने पवार पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, फंड आम लोगों के टैक्स से आते हैं, न कि अजित पवार के घर से। अगर पवार जैसे नेता वोटर्स को धमका रहे हैं, तो चुनाव आयोग क्या कर रहा है?”

नगर पंचायत चुनाव 2 दिसंबर को होने वाले हैं। पवार के नेतृत्व वाली NCP और BJP समर्थित पैनल ने मालेगांव में गठबंधन किया है। मालेगांव बारामती का वह इलाका है, जहां पवार परिवार का राजनीतिक प्रभाव लंबे समय से मौजूद है।

धाराशिव में कहा था- क्या हम कंचे खेलने आए हैं

26 सितंबर को अजित पवार मराठवाड़ा के धाराशिव में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। यहां पर उनका किसानों से बातचीत का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कर्ज माफी की मांग पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं।जब एक किसान ने कर्ज माफी की मांग की तो डिप्टी सीएम ने गुस्से में कहा- ‘इसे मुख्यमंत्री बना दो! क्या तुम्हें लगता है कि हम कंचे खेलने आए हैं?’

साभार : दैनिक भास्कर

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अजित पवार का देहांत

बारामती विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक

मुंबई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख अजित पवार का आज सुबह …