गुरुवार, अप्रैल 02 2026 | 08:38:15 AM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / नेपाल और ताजिकिस्तान में महसूस किये गए भूकंप के हलके झटके

नेपाल और ताजिकिस्तान में महसूस किये गए भूकंप के हलके झटके

Follow us on:

काठमांडू. भारत के पड़ोसी देशों में एक के बाद एक लगाताप भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। चीन, नेपाल में हाल ही में भूकंप की घटनाएं तेज हो गई हैं। वहीं, म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप ने तो हजारों लोगों की जान ले ली थी। भूकंप की लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में खौफ भर दिया है। अब गुरुवार-शुक्रवार की देर रात को नेपाल में लोगों को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए हैं। आइए जानते हैं कितनी थी इस भूकंप की तीव्रता।

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने नेपाल में देर रात आए इस भूकंप के बारे में जानकारी दी है। नेपाल में ये भूकंप देर रात 1 बजकर 33 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर था। अब तक भूकंप के कारण किसी भी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

ताजिकिस्तान में भी भूकंप

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी है कि ताजिकिस्तान में भी शुक्रवार को सुबह-सुबह भूकंप के झटके लगे हैं। इस भूकंप का केंद्र धरती के धरती के 10 किलोमीटर भीतर था। ताजिकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई है। भूकंप सुबह-सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर आया।

क्यों आते हैं भूकंप?

दुनियाभर में वर्तमान समय में भूकंप की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स लगातार अपने स्थान पर घूमते रहती हैं। हालांकि, ये प्लेट्स कई बार फॉल्ट लाइन पर टकराती हैं, जिससे घर्षण पैदा होता है। इस घर्षण से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता तलाशती हैं। इसी कारण धरती पर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

UN से इस्तीफा देने वाले मोहम्मद सफा ने ‘एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस’ को बताया था ‘मुक्ति योद्धा’

बेरुत | बुधवार, 1 अप्रैल 2026 संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अधिकारी और चर्चित मानवाधिकार कार्यकर्ता …