शनिवार, मई 16 2026 | 06:38:48 AM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / अनुराग ठाकुर ने काशी तमिल संगमम् में मैत्रीपूर्ण टेबल टेनिस मैच का उद्घाटन किया

अनुराग ठाकुर ने काशी तमिल संगमम् में मैत्रीपूर्ण टेबल टेनिस मैच का उद्घाटन किया

Follow us on:

लखनऊ (मा.स.स.). केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘काशी तमिल संगमम्’ कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और खेल तथा अन्य विधाओं के माध्यम से दो संस्कृतियां आपस में जुड़ रही हैं। उन्होंने आठ दिवसीय ‘काशी तमिल संगमम्- स्पोर्ट्स समिट’ के तहत आज आयोजित मैत्रीपूर्ण टेबल टेनिस मैच का उद्घाटन किया।

अनुराग ठाकुर ने वाराणसी में सिगरा स्टेडियम के उन्नयन का निरीक्षण किया एवं समीक्षा की। उन्होंने इस स्टेडियम के उन्नयन कार्य को बेहतर करने के लिए अनेक बदलावों का प्रस्ताव रखा। उन्होंने वाराणसी में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभिन्न कार्यालयों में उपलब्‍ध कुल स्थान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। अनुराग ठाकुर ने उपस्थित गणमान्‍यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘काशी तमिल संगमम्’ कार्यक्रम में साहित्य एवं संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और ऐसे में खेल के माध्यम से उत्तर और दक्षिण को जोड़ने की पहल भी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर और दक्षिण के बीच का आपसी जुड़ाव हमारी प्राचीन परंपराओं को दर्शाता है जो हजारों साल से भी अधिक पुरानी हैं।

ठाकुर ने काशी तमिल संगमम् की पहल के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि इस भव्य आयोजन के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का विजन साकार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो उत्साह आज खिलाड़ियों में देखा जा रहा है, ठीक वही जुनून उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों में भी देखा जा रहा है। ठाकुर ने यह भी कहा कि तमिलनाडु के लोगों को न केवल ‘काशी विश्वनाथ’ का दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, बल्कि वे यहां की कला और संस्कृति से भी परिचित हो रहे हैं, जो सभी के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के सभी खिलाड़ियों से संवाद किया।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

मुजफ्फरनगर प्रकरण पर चर्चा करते ग्रामीण और स्वामी यशवीर महाराज

मुजफ्फरनगर: अमीरनगर अपहरण कांड में 24 मई का अल्टीमेटम, गरमाई सियासत और बढ़ा आक्रोश

मुजफ्फरनगर | गुरुवार, 14 मई 2026   उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र …