शनिवार, मई 16 2026 | 11:49:58 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / गृह मंत्रालय अग्निवीरों को सीएपीएफ व असम राइफल्स भर्ती में देगा प्राथमिकता

गृह मंत्रालय अग्निवीरों को सीएपीएफ व असम राइफल्स भर्ती में देगा प्राथमिकता

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘अग्निपथ योजना’ की घोषणा के संदर्भ में आज केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

गृह मंत्री कार्यालय ने ट्वीट्स के ज़रिए कहा कि “ ‘अग्निपथ योजना’ युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नरेन्द्र मोदी का एक दूरदर्शी व स्वागत योग्य निर्णय है। इसी संदर्भ में आज गृह मंत्रालय ने इस योजना में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।”

कार्यालय ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय के इस निर्णय से ‘अग्निपथ योजना’ से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पायेंगे। इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया है।”

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ग्रामीण महिला द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री करते हुए दृश्य।

गांव में ऑनलाइन कमाई के बेहतरीन तरीके: 2026 में घर बैठे बढ़ाएं अपनी आमदनी

नई दिल्ली । शुक्रवार, 15 मई 2026 आज के समय में डिजिटल इंडिया का सपना …