बुधवार, अगस्त 19 2026 | 01:09:32 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत लड़ना चाहती हैं लोकसभा चुनाव

Follow us on:

अहमदाबाद. अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। इस बीच एक्ट्रेस मानसिक शांति के लिए भगवान की शरण में पहुंचीं। उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर दर्शन की कुछ फोटोज और रील्स शेयर कीं। कंगना रनौत ने द्वारका बेट द्वाटक और नागेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान से आशीर्वाद लिया। अपनी अगली फिल्म के बारे में कंगना रनौत ने कहा कि तनु वेड्स मनु पार्ट 3 को वह खुद ही डायरेक्ट करेंगी और इसमें लीड रोल में भी रहेंगी। इसके अलाला कंगना ने चुनाव लड़ने पर भी अपनी बात रखी है। कंगना ने कहा है कि आने वाले समय में अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो वह चुनाव भी लड़ सकती हैं।

चुनाव लड़ने को लेकर क्या कहा?

बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म तेजस बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट चुकी है। इस फिल्म के बाद कंगना प्रसिद्ध यात्राधाम द्वारका के जगत मंदिर पहुंचीं। भगवान के दर पर माथा टेकने के बाद कंगना ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर भी हिंट दिया है। कंगना ने कहा, ‘अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे।’

शेयर कीं तस्वीरें

मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब सारे फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं। इन फोटोज में कंगना ने गोल्डन कलर की साड़ी पहने सजी-धजी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा, ‘वह कई दिनों से बेचैन थीं, लेकिन अब भगवान के दर्शन करने के बाद उनको बहुत सुकून और शांति मिली है। कंगना ने कहा, ‘यहां कण-कण में द्वारकाधीश समाए हुए हैं और यहां दर्शन करते ही हम धन्य हो जाते हैं।’

साभार : न्यूज़24

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Awarapan 2, Batwara 1947 और Vishwanath And Sons की बॉक्स ऑफिस कमाई की तुलना, दूसरे दिन के कलेक्शन और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को दर्शाता ग्राफिक.

स्वतंत्रता दिवस 2026: बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबला – Awarapan 2, Vishwanath And Sons और Batwara 1947 की कमाई में बंपर उछाल

मुंबई । रविवार, 16 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के लंबे सप्ताहांत (Long Weekend) …