शुक्रवार, मई 15 2026 | 03:35:05 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / द केरल स्टोरी की कमाई हुई 50 करोड़ के पार

द केरल स्टोरी की कमाई हुई 50 करोड़ के पार

Follow us on:

मुंबई. अपने ट्रेलर के साथ ही विवादों में घिरने वाली अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने मंगलवार को कमाई के मामले में सलमान खान की ‘किसी का भाई, किसी की जान’ और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुदीप्तो सेन की फिल्म ने भले ही शुरुआत आठ करोड़ से की हुई हो, लेकिन हर वीकेंड के बाद हर दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार के टेस्ट के बाद अब मंगलवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अव्वल नंबर से पास हुई है।

द केरल स्टोरी‘ ने अपने पहले वीकेंड तक ही बॉक्स ऑफिस 35.92 करोड़ की कमाई की। हालांकि, किसी का भाई, किसी की जान की तरह इस फिल्म की कमाई पर वर्किंग डेज का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। सोमवार को जहां फिल्म ने 10.07 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। वहीं मंगलवार को फिल्म की कमाई थोड़ी और बढ़ गई और ‘द केरल स्टोरी’ ने सिंगल डे पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.99 करोड़ का बिजनेस किया। पांच दिनों के अंदर ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने इंडिया में 56.71 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म महज 54 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री से लेकर अनुपम खेर जैसे कई बड़े स्टार्स और डायरेक्टर्स का सपोर्ट मिला। इतना ही नहीं, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए एक आधिकारिक बयान भी जारी किया। आपको बता दें कि सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

Thalapathy Vijay and Trisha Krishnan at a public event

थलपति विजय-तृषा विवाद: सिंगर सुचित्रा ने अभिनेत्री को बताया ‘पैरासाइट’, पत्नी संगीता के आरोपों से मचा हड़कंप

चेन्नई । मंगलवार, 12 मई 2026 तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री और TVK (तमिलगा वेट्री कज़गम) …