शनिवार, मार्च 14 2026 | 12:50:24 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / केंद्र सरकार ने गन्ना का मूल्य बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल किया

केंद्र सरकार ने गन्ना का मूल्य बढ़ाकर 315 रुपये प्रति क्विंटल किया

Follow us on:

नई दिल्ली. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 2023-24 के लिए गन्ना के लिए 315 रुपये प्रति क्विंटल का रेट तय किया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार शाम यह जानकारी देते हुए कहा, ‘कैबिनेट ने वर्ष 2023-24 के लिए गन्ना की कीमत 315 रुपये प्रति क्विंटल के अब तक के उच्चतम उचित और लाभकारी मूल्य को मंजूरी दे दी है. इस निर्णय से 5 करोड़ गन्ना किसानों और उनके आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत 5 लाख श्रमिकों को लाभ होगा.’

पिछले सीज़न में गन्ने का न्यूनतम मूल्य 305 रुपये प्रति क्विंटल था. अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गन्ने का न्यूनतम मूल्य 2014-15 में 210 रुपये प्रति क्विंटल था. अब वह बढ़कर 2023-24 में 315 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है. उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री हमेशा ‘अन्नदाता’ के साथ हैं. सरकार हमेशा कृषि और किसानों को प्राथमिकता देती रही है.’

पीएम-प्रणाम स्कीम को भी कैबिनेट की मंजूर
कैबिनेट ने इसके साथ ही पीएम-प्रणाम योजना (PM-PRANAM Scheme) और यूरिया गोल्ड योजना समेत कई अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी. कृषि प्रबंधन योजना (PRANAM) के लिए वैकल्पिक पोषक तत्वों को बढ़ावा देने वाली इस योजना का उद्देश्य जैव उर्वरकों के साथ-साथ उर्वरकों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना है. इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2023-24 के बजट में की थी. इसके पीछे प्रेरक बिंदु रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी के बोझ को कम करना है, जो वर्ष 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक है.

साभार : न्यूज़18

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

NEET UG 2026 Correction Window Notification by NTA Hindi

NEET UG 2026: सावधान! आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 14 मार्च के बाद बंद हो जाएगी विंडो

नई दिल्ली. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के अभ्यर्थियों के …