गुरुवार, फ़रवरी 19 2026 | 11:15:15 PM
Breaking News
Home / राज्य / बिहार / बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थम गया

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार थम गया

Follow us on:

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख सामने आ गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। शाम 5 बजे पहले चरण के चुनाव का प्रचार खत्म हो गया। भाजपा, जदयू, राजद और कांग्रेस समेत अनेक पार्टियों के दिग्गज नेता बिहार के विभिन्न जिलों में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। इस बीच पीएम मोदी ने बिहार की महिला कार्यकर्ताओं के साथ नमो ऐप के माध्यम से संवाद किया।

पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म, 6 नवंबर को होगी वोटिंग

पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे खत्म हो गया। आखिरी दिन विभिन्न दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में पूरा जोर लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप के माध्यम से महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये पर पीएम मोदी को क्या फीडबैक मिला?

बिहार की महिला कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान पीएम मोदी ने जब यह पूछा कि बिहार की सरकार ने एक करोड़ 40 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपये की सीधा मदद पहुंचाई। ताकि महिलाएं अपने पैर पर खड़ी हों। इस पर महिला प्रतिनिधि ने कहा डिजिटल इंडिया होने के कारण महिलाओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। इससे महिलाओं को अपना छोटा सा रोजगार शुरू करने में मदद मिली।  पहले बिचौलिया योजनाओं का पैसा खा जा रहे थे लेकिन अब डिजिटल इंडिया के चलते लोगों को सीधा बेनिफिट मिल रहा है।

एनडीए की भारी जीत होगी, कोई संदेह नहीं-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बिहार में एनडीए की भारी जीत पर मुझे कोई संदेह नहीं है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोटिंग करने का आग्रह किया। नमो ऐप के माध्यम से बिहार की महिलाओं से बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “मैंने पहले चरण के मतदान से पहले आप सभी बहनों से आपकी मेहनत और आपके अनुभवों के बारे में बात करने की योजना बनाई थी। मैं उन्हें समझने की कोशिश करूंगा। मैं उन्हें अनुभव करने की कोशिश करूंगा।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

जमुई के चकाई में अपराधियों द्वारा जलाए गए जमीन के कागजात और सामान का मलबा।

जमुई: राजद विधायक के करीबी सुरेश पासवान के घर भीषण हमला, अपराधियों ने बमबाजी के बाद जलाए जमीन के कागजात

चंद्रमंडी (जमुई). चकाई थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने …