शनिवार, अगस्त 01 2026 | 11:25:11 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में भारतीय प्रवासियों के साथ स्‍मरणीय बातचीत की

मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में भारतीय प्रवासियों के साथ स्‍मरणीय बातचीत की

Follow us on:

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त, श्री ज्ञानेश कुमार, 10 से 12 जून, 2025 को चुनावी सत्‍यनिष्‍ठा पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान-आईडीईए स्टॉकहोम सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्वीडन की यात्रा पर हैं। श्री कुमार ने स्वीडन में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की जो यादगार रहेगी। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) और विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों (ओसीआई) के साथ निर्वाचन आयोग की समावेशी भागीदारी और नागरिक जुड़ाव पर ध्‍यान केंद्रित करने की बात दोहराई। उन्होंने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक माध्‍यम से डाक मतपत्र प्रेषण प्रणाली-ईटीपीबीएमएस जैसी पहल का उल्‍लेख किया जिसका उद्देश्य विदेश में रहने वाले मतदाताओं की अधिक चुनावी भागीदारी को सक्षम बनाना है।

चुनाव प्रबंधन में भारत की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हुए, श्री ज्ञानेश कुमार को कल से आरंभ हो रहे सम्मेलन में मुख्य उद्घाटन भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया है। भारतीय चुनाव का व्‍यापक स्तर और इस प्रक्रिया में प्रयुक्‍त होने वाले विशाल संचालन तंत्र के प्रति दुनिया भर के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) की गहरी दिलचस्पी रहती है। सम्मेलन में लगभग 50 देशों के 100 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन सहायता संस्थान-आईडीईए-स्वीडन के विदेश मंत्रालय, स्वीडन के चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के सहयोग से कर रहा है।

मुख्‍य निवार्चन आयुक्‍त आज अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के महासचिव श्री केविन कैसास-ज़मोरा सहित संस्‍थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। इसके बाद उनकी ब्रिटेन, नीदरलैंड, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मंगोलिया और स्विट्जरलैंड सहित लगभग 20 देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी, जो आगामी दिनों में वैश्विक लोकतांत्रिक सहयोग और सर्वोत्तम प्रचलन साझा करने की भारत की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ करेगी।

उनके अलावा, श्री ज्ञानेश कुमार अन्य वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍तों के साथ भी बातचीत करेंगे, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए – एशिया-प्रशांत की निदेशक सुश्री लीना रिक्किला तमांग, नामीबिया के चुनाव आयोग की अध्यक्ष डॉ. एल्सी टी. न्घिकेम्बुआ और मॉरीशस के चुनाव आयुक्त श्री अब्दुल रहमान मोहम्मद इरफान, शामिल हैं।

स्टॉकहोम सम्मेलन चुनावी ईमानदारी/सत्‍यनिष्‍ठा के समकालीन चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रमुखों, नीति निर्माताओं और संस्थागत प्रमुखों को एक मंच पर लाएगा। इसके प्रमुख विषयों में गलत सूचना, डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम और चुनावों में कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता की भूमिका शामिल है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, भारत ने अपने संस्थागत नवाचारों और लोकतांत्रिक अनुभवों द्वारा वैश्विक विमर्श में सक्रिय योगदान करते हुए अंतर्राष्ट्रीय आईडीईए के साथ दीर्घकालिक साझेदारी बनाए रखी है। विभिन्न क्षमता वर्धन कार्यक्रमों और सम्मेलनों द्वारा देश में भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान, आईआईआईडीईएम भी चुनावी प्रबंधन उत्कृष्टता के प्रमुख संस्थान के रूप में उभर रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्‍व में स्‍वीडन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में आईआईआईडीईएम के महानिदेशक श्री राकेश वर्मा, उप महानिदेशक (विधि) श्री विजय कुमार पांडे और प्रधान सचिव श्री राहुल शर्मा सहित चुनाव आयोग के अन्‍य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

McVitie’s की पैरेंट कंपनी का 2030 तक बेहतर न्यूट्रिशन वाले प्रोडक्ट्स की सेल दोगुनी करने का लक्ष्य

लंदन, यूनाइटेड किंगडम McVitie’s, GODIVA और Ulker की मालिकाना कंपनी ने 2030 तक अपने उन …