लोड हो रहा है...

शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष जाने का सपना फिर टूटा, Axiom-4 मिशन टला

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

वाशिंगटन. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य एस्ट्रोनॉट्स के लिए अंतरिक्ष स्टेशन तक की ऐतिहासिक यात्रा Axiom-4 एक बार फिर टल गई है. इस मिशन के तहत उन्हें अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था. SpaceX कंपनी ने इसकी जानकारी दी है. SpaceX कंपनी ने बताया कि रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) का रिसाव पाया गया है, जिसकी वजह से लॉन्च को टाल दिया गया है. यह रिसाव रॉकेट की जांच के दौरान सामने आया. अब तकनीकी टीम इस गड़बड़ी को ठीक कर रही है. जब तक मरम्मत पूरी नहीं हो जाती और लॉन्च की अनुमति नहीं मिलती, तब तक कोई नई तारीख नहीं दी जाएगी.

मौसम भी बन सकती थी रुकावट की वजह

इसके साथ ही मौसम भी चिंता की वजह बन सकती थी. मौसम विभाग की मानें तो 11 और 12 जून को बारिश और तेज हवाओं के कारण लॉन्च में रुकावट आ सकती थी.

ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे शुभांशु

शुभांशु शुक्ला इस मिशन के पायलट हैं. वह ISS पर जाने वाले पहले भारतीय होंगे और राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे. उनके साथ मिशन में अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के यात्री भी शामिल हैं. यह मिशन करीब 2 से 3 हफ्तों तक चलेगा और अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे. अब सबकी नजर SpaceX की मरम्मत प्रक्रिया और मौसम की स्थिति पर है.

साभार : एबीपी न्यूज

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।