लोड हो रहा है...

भारत की तरफ से अभी बंद ही रहेगा अटारी-वाघा बॉर्डर

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनाव के कारण सात मई से अमृतसर के अटारी बॉर्डर सहित फाजिल्का और फिरोजपुर में बंद की गई रिट्रीट सेरेमनी दोबारा शुरू होने जा रही है। फाजिल्का में यह मंगलवार से शुरू हो रही है, जबकि अटारी सीमा पर इसकी तैयारियों के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन यह कब से शुरू होगी, इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट संदेश नहीं दिया गया है।

बता दें कि अटारी सीमा पर 20 से 25 हजार लोग प्रतिदिन रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचते हैं, जबकि सप्ताह अंत में यह आंकड़ा 30 से 35 हजार तक पहुंच जाता है। दोनों देशों के बीच तनाव के कारण रिट्रीट सेरेमनी बंद होने से यहां के दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। इनमें से अधिकतर दुकानदार इन सैलानियों के आने पर ही निर्भर रहते हैं। रिट्रीट सेरेमनी दोबारा से शुरू होने की सूचना से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे पर रौनक आने लगी है।

फिरोजपुर में कब से होगी रिट्रीट सेरेमनी

बता दें कि फाजिल्का में रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम छह बजे निर्धारित किया गया है, जबकि दर्शकों को कम से कम आधे घंटे पहले, यानी शाम 05:30 बजे तक प्रवेश स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। फिरोजपुर में रिट्रीट सेरेमनी कब से शुरू होगी, इसके बारे में भी अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।