गुरुवार, अप्रैल 23 2026 | 03:10:48 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / महाकुंभ के कारण 24 फरवरी को प्रयागराज में नहीं होगी बोर्ड परीक्षा

महाकुंभ के कारण 24 फरवरी को प्रयागराज में नहीं होगी बोर्ड परीक्षा

Follow us on:

लखनऊ. महाकुंभ में आखिरी वीकेंड पर प्रयागराज में एंट्री पॉइंट से लेकर शहर के अंदर तक भीषण जाम लग गया है। लोगों को 500 मीटर की दूरी तय करने में करीब दो घंटे का समय लग रहा है। प्रयागराज पहुंचने वाली गाड़ियों को संगम से 10km पहले रोका जा रहा है। उसके बाद की दूरी लोगों को पैदल ही तय करनी पड़ रही है। दूसरी ओर VIPs की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों से कहा था कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े, लेकिन शुक्रवार को इसका असर दिखाई नहीं दिया। इस बीच शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फैसला लिया है कि 24 फरवरी को 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम नहीं कराए जाएंगे। अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। महाकुंभ का आज 40वां दिन है। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। शाम 6 बजे तक 1.16 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। अब तक करीब 58.87 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।

भीड़ के चलते 8वीं तक स्कूल बंद, पढ़ाई ऑनलाइन

भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। प्रयागराज में रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

महोबा का नवनिर्मित गोरखगिरि पर्यटन केंद्र और गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली की झलक।

महोबा का गोरखगिरि बनेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया केंद्र: बुंदेलखंड को मिली ₹11.21 करोड़ की सौगात

लखनऊ । मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को …