गुरुवार, मार्च 12 2026 | 07:08:59 AM
Breaking News
Home / राज्य / झारखण्ड / जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सड़क दुर्घटना में हुई घायल

जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी सड़क दुर्घटना में हुई घायल

Follow us on:

रांची. झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार को तड़के महाकुंभ से लौटने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि मांझी की बाईं कलाई की हड्डी टूट गयी और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

रोड पर खड़े ट्रक से टकराई कार

यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर होटवाग गांव के पास देर रात करीब ढाई बजे हुई। सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि दुर्घटना के बाद मांझी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मांझी प्रयागराज से अपने बेटे और बहू के साथ रांची लौट रही थीं।

महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर

सदर अस्पताल के अनुसार, महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। JMM की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज से लौटते समय झारखंड के लातेहार के पास उनका एक्सीडेंट हुआ।

सांसद के बेटे ने बताया कैसे हुआ हादसा

सांसद महुआ माजी के बेटे सोमवित माजी ने बताया कि हम प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। मेरी मां (महुआ माजी) और पत्नी पीछे की सीट पर थीं। मैं कार चला रहा था और करीब 3:45 बजे मुझे नींद आ गई और कार कहीं टकरा गई। कार के अंदर धुआं था और हम बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। मैंने अपनी मां को कार से बाहर निकाला और देखा कि उनकी कलाई टूट गई थी और उनके हाथों से खून बह रहा था। उन्होंने बताया कि उनके सीने और हाथों में बहुत दर्द हो रहा था। हमने उन्हें लातेहार के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद हम उन्हें रांची ले गए। डॉक्टरों का कहना है कि उनका बायां हाथ टूट गया है और उनकी पसलियां हल्की क्षतिग्रस्त हैं। उनके हाथों की सर्जरी करनी होगी। वह हमसे बात करने में सक्षम हैं। सभी टेस्ट हो चुके हैं।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते सुरक्षाबल।

चाईबासा मुठभेड़: सारंडा के जंगलों में 1 करोड़ का इनामी ‘अनल दा’ समेत 15 नक्सली ढेर

रांची. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में स्थित सारंडा के जंगलों में आज, 22 …