रविवार, मार्च 15 2026 | 03:54:09 AM
Breaking News
Home / अन्य समाचार / कानपुर: संघ के होली मिलन में मालिनी अवस्थी के गीतों की गूंज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया ‘मर्यादा का पर्व’

कानपुर: संघ के होली मिलन में मालिनी अवस्थी के गीतों की गूंज, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया ‘मर्यादा का पर्व’

Follow us on:

वीएसएसडी कॉलेज कानपुर में आरएसएस होली मिलन समारोह का दृश्य।

कानपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), कानपुर विभाग द्वारा आजाद नगर स्थित वीएसएसडी कॉलेज के मैदान में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और संघ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मालिनी अवस्थी कानपुर में होली के गीत गाते हुए।

समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में राधा रानी को समर्पित होली गीत प्रस्तुत कर नारी शक्ति का वंदन किया। वहीं, वंदना मिश्रा ने ‘होली खेले रघुवीरा’ और ‘बम बम भोले’ जैसे भजनों से वातावरण को शिवमय और राममय बना दिया। नन्हीं कलाकार सान्वी सिंह ने ‘आज बृज में होली है रसिया’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का आह्वान

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि संघर्ष और विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा:

“भगवान श्री राम मर्यादा के आदर्श हैं, तो श्रीकृष्ण प्रेम और संघर्ष के। संघ के स्वयंसेवक समाज और राष्ट्र के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। कानपुर की होली वैसे भी ऐतिहासिक है, जो एक सप्ताह तक चलती है। यह महान क्रांतिकारी गणेश शंकर विद्यार्थी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि है।”

संघ के 100 वर्ष और सामाजिक समरसता

प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी

कानपुर प्रांत के प्रांत प्रचारक श्री श्रीराम जी ने संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि होली समरसता का पर्व है, जहाँ ऊंच-नीच का भेद मिट जाता है। अंत में सभी आगंतुकों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर ‘पुष्प होली’ खेली और पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

वीएसएसडी कॉलेज कानपुर में आरएसएस होली मिलन समारोह का दृश्य।

प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति

मंच संचालन श्री गौरांग जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

  • संघ पदाधिकारी: प्रांत संघचालक भवानी भीख, प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनुपम, प्रान्त सह बौद्धिक प्रमुख अनुपम, विभाग संघचालक डॉ. श्याम बाबू गुप्ता, प्रांत व्यवस्था प्रमुख विकास, विश्व संवाद केंद्र प्रमुख सारांश कनौजिया, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, विभाग सह कार्यवाह अंकुर दीक्षित,  विभाग सह संपर्क प्रमुख विवेक, विभाग प्रचार प्रमुख आशीष प्रताप सिंह, विभाग सह प्रचार प्रमुख प्रवीण पाण्डेय व अजीत अग्रवाल आदि।

  • जनप्रतिनिधि: सांसद देवेंद्र सिंह भोले, मेयर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, नीलिमा कटियार व एमएलसी सलिल विश्नोई सहित विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता।

कानपुर की ताज़ा खबरें यहाँ पढ़ें – मातृभूमि समाचार

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर सुरक्षा का पहरा।

पाकिस्तान में बढ़ा सुरक्षा संकट: अमेरिका ने कराची और लाहौर दूतावास से कर्मचारियों को वापस बुलाया

इस्लामाबाद. दक्षिण एशिया में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा के गिरते स्तर को देखते हुए …