
कमोडिटी वायदाओं में 20369.25 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 134855.13 करोड़ रुपये का दर्ज हुआ टर्नओवरः सोना-चांदी के वायदाओं में 12046.11 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार
मुंबईः देश के अग्रणी कमोडिटी डेरिवेटिव्स एक्सचेंज एमसीएक्स पर कमोडिटी वायदा, ऑप्शंस और इंडेक्स फ्यूचर्स में 155224.38 करोड़ रुपये का टर्नओवर दर्ज हुआ। कमोडिटी वायदाओं में 20369.25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, जबकि कमोडिटी ऑप्शंस में 134855.13 करोड़ रुपये का नॉशनल टर्नओवर हुआ। कमोडिटी ऑप्शंस में कुल प्रीमियम टर्नओवर 3096.63 करोड़ रुपये का हुआ।
कीमती धातुओं में सोना-चांदी के वायदाओं में 12046.11 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। एमसीएक्स सोना जून वायदा 151547 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 152144 रुपये और नीचे में 151255 रुपये पर पहुंचकर, 152652 रुपये के पिछले बंद के सामने 1186 रुपये या 0.78 फीसदी गिरकर 151466 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंचा। गोल्ड-गिनी अप्रैल वायदा 796 रुपये या 0.65 फीसदी घटकर 121106 रुपये प्रति 8 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-पेटल अप्रैल वायदा 107 रुपये या 0.7 फीसदी घटकर 15172 रुपये प्रति 1 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। सोना-मिनी मई वायदा 150054 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 150700 रुपये और नीचे में 149733 रुपये पर पहुंचकर, 1183 रुपये या 0.78 फीसदी घटकर 150032 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था। गोल्ड-टेन अप्रैल वायदा प्रति 10 ग्राम 150540 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 151099 रुपये और नीचे में 150058 रुपये पर पहुंचकर, 151540 रुपये के पिछले बंद के सामने 1113 रुपये या 0.73 फीसदी घटकर 150427 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
चांदी के वायदाओं में चांदी मई वायदा 238362 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 239600 रुपये और नीचे में 237190 रुपये पर पहुंचकर, 243274 रुपये के पिछले बंद के सामने 5492 रुपये या 2.26 फीसदी गिरकर 237782 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा चांदी-मिनी अप्रैल वायदा 5389 रुपये या 2.2 फीसदी गिरकर 239711 रुपये प्रति किलो हुआ। जबकि चांदी-माइक्रो अप्रैल वायदा 5294 रुपये या 2.16 फीसदी की गिरावट के साथ 239799 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहा था।
मेटल वर्ग में 2899.08 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। तांबा अप्रैल वायदा 6.45 रुपये या 0.53 फीसदी बढ़कर 1216.6 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि जस्ता अप्रैल वायदा 2.6 रुपये या 0.79 फीसदी की मजबूती के साथ 333.6 रुपये प्रति किलो बोला गया। इसके सामने एल्यूमीनियम अप्रैल वायदा 7.95 रुपये या 2.22 फीसदी तेज होकर यह कॉन्ट्रैक्ट 365.65 रुपये प्रति किलो पर आ गया। जबकि सीसा अप्रैल वायदा 95 पैसे या 0.49 फीसदी बढ़कर 194.55 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
इन जिंसों के अलावा कारोबारियों ने एनर्जी सेगमेंट में 5329.27 करोड़ रुपये के सौदे किए। एमसीएक्स क्रूड ऑयल अप्रैल वायदा 9454 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 9850 रुपये और नीचे में 9454 रुपये पर पहुंचकर, 589 रुपये या 6.44 फीसदी बढ़कर 9742 रुपये प्रति बैरल के भाव पर ट्रेड हो रहा था। जबकि क्रूड ऑयल-मिनी अप्रैल वायदा 587 रुपये या 6.42 फीसदी की तेजी के संग 9737 रुपये प्रति बैरल के भाव पर पहुंचा। इनके अलावा नैचुरल गैस अप्रैल वायदा 252 रुपये पर खूलकर, ऊपर में 255.9 रुपये और नीचे में 250.2 रुपये पर पहुंचकर, 248.7 रुपये के पिछले बंद के सामने 6.7 रुपये या 2.69 फीसदी की तेजी के संग 255.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर पहुंचा। जबकि नैचुरल गैस-मिनी अप्रैल वायदा 6.7 रुपये या 2.69 फीसदी बढ़कर 255.4 रुपये प्रति एमएमबीटीयू के भाव पर ट्रेड हो रहा था।
कृषि जिंसों में मेंथा ऑयल अप्रैल वायदा सत्र के आरंभ में 1011.5 रुपये के भाव पर खूलकर, 2.6 रुपये या 0.26 फीसदी लुढ़ककर 984 रुपये प्रति किलो बोला गया।
कारोबार की दृष्टि से एमसीएक्स पर सोना के विभिन्न अनुबंधों में 7805.76 करोड़ रुपये और चांदी के विभिन्न अनुबंधों में 4240.35 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। इसके अलावा तांबा के वायदाओं में 1791.08 करोड़ रुपये, एल्यूमीनियम और एल्यूमीनियम-मिनी के वायदाओं में 763.54 करोड़ रुपये, सीसा और सीसा-मिनी के वायदाओं में 9.94 करोड़ रुपये, जस्ता और जस्ता-मिनी के वायदाओं में 311.37 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
इन जिंसों के अलावा क्रूड ऑयल और क्रूड ऑयल-मिनी के वायदाओं में 3986.33 करोड़ रुपये के ट्रेड दर्ज हुए। जबकि नैचुरल गैस और नैचुरल गैस-मिनी के वायदाओं में 1309.66 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। मेंथा ऑयल के वायदा में 4.70 करोड़ रुपये की खरीद बेच की गई। जबकि कॉटन के वायदाओं में 1.06 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
ओपन इंटरेस्ट सोना के वायदाओं में 8888 लोट, सोना-मिनी के वायदाओं में 54301 लोट, गोल्ड-गिनी के वायदाओं में 27043 लोट, गोल्ड-पेटल के वायदाओं में 378884 लोट और गोल्ड-टेन के वायदाओं में 57454 लोट के स्तर पर था। जबकि चांदी के वायदाओं में 7268 लोट, चांदी-मिनी के वायदाओं में 21213 लोट और चांदी-माइक्रो वायदाओं में 83632 लोट के स्तर पर था। क्रूड ऑयल के वायदाओं में 17488 लोट और नैचुरल गैस के वायदाओं में 45621 लोट के स्तर पर था।
कमोडिटी ऑप्शंस ऑन फ्यूचर्स में क्रूड ऑयल अप्रैल 10000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति बैरल 138 रुपये की बढ़त के साथ 336.8 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 250 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 2.9 रुपये की बढ़त के साथ 12.45 रुपये हुआ।
सोना अप्रैल 160000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 329 रुपये की गिरावट के साथ 1055 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी अप्रैल 300000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 111 रुपये की गिरावट के साथ 450 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1300 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 2.41 रुपये की बढ़त के साथ 6.32 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 335 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का कॉल ऑप्शन प्रति किलो 48 पैसे की नरमी के साथ 4.05 रुपये हुआ।
पुट ऑप्शंस में क्रूड ऑयल अप्रैल 9000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति बैरल 247.5 रुपये की गिरावट के साथ 141.5 रुपये हुआ। जबकि नैचुरल गैस अप्रैल 250 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति एमएमबीटीयू 3.85 रुपये की गिरावट के साथ 7.1 रुपये हुआ।
सोना अप्रैल 140000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति 10 ग्राम 190.5 रुपये की बढ़त के साथ 967 रुपये हुआ। इसके सामने चांदी अप्रैल 200000 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 264 रुपये की बढ़त के साथ 1189.5 रुपये हुआ। तांबा अप्रैल 1200 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 98 पैसे की नरमी के साथ 16.91 रुपये हुआ। जस्ता अप्रैल 320 रुपये की स्ट्राइक प्राइस का पुट ऑप्शन प्रति किलो 29 पैसे के सुधार के साथ 1.2 रुपये हुआ।


Credit : Naimish Trivedi
Matribhumisamachar


