शनिवार, फ़रवरी 28 2026 | 04:20:56 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोहिंग्याओं के बारे में केंद्र सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोहिंग्याओं के बारे में केंद्र सरकार ने दिया स्पष्टीकरण

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशी रोंहिग्याओं के बारे में मीडिया के कुछ वर्गों में आई खबरों के संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बकरवाला में गैर कानूनी तरीके से रह रहे प्रवासी रोहिंग्याओं को ईडब्ल्यूएस फ्लैट देने के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया है। दिल्ली सरकार का रोहिंग्याओं को नए स्थान पर बसाने का प्रस्ताव है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करे कि अवैध विदेशी रोहिंग्या अपने वर्तमान स्थान कंचन कुंज, मदनपुर खादर में बने रहें क्योंकि गैर कानूनी तरीके से रह रहे विदेशियों के निर्वासन का मुद्दा गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के माध्यम से संबद्ध देश के साथ उठा चुका है। कानून के अनुसार निर्वासन तक गैर कानूनी तरीके से रहने वाले विदेशियों को नजरबंदी केंद्र में रखा जाता है। दिल्ली सरकार ने वर्तमान स्थान को नजरबंदी केंद्र घोषित नहीं किया है। उसे तत्काल यह कार्य करने का निर्देश दिया गया है।

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

उत्तर प्रदेश में ₹3000 करोड़ का बड़ा निवेश: योगी सरकार और 1-OAK के बीच ऐतिहासिक समझौता

लखनऊ. उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में राज्य सरकार …