शुक्रवार, मई 08 2026 | 04:00:31 AM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, कई विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका

रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, कई विधायकों को मिला मंत्री बनने का मौका

Follow us on:

हैदराबाद. कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साल 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने चुनाव में मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को हराया।

सी दामोदर राजानरसिम्हा, कोमातिरेड्डी वेंकट रेड्डी ने तेलंगाना में मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा सुरेश कोंडा, पोगुलेती श्रीनिवास रेड्डी को भी रेवंत कैबिनेट में शामिल किया गया है। रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले लोक कलाकारों ने हैदराबाद के एलबी स्टेडियम के बाहर नृत्य किया।

तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सीएम बनने के बाद अपनी सरकार के दो बड़े फैसले किए। उन्होंने शपथग्रहण के बाद दो फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पहला कांग्रेस के घोषणापत्र में की गई छह चुनावी गारंटियों को निभाने की फाइल थी। वहीं, दूसरी फाइल दिव्यांग महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने से जुड़ी है।

 साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 परिणाम में विजय की पार्टी TVK की जीत का जश्न मनाते समर्थक।

तमिलनाडु चुनाव परिणाम 2026: थलपति विजय का ‘राजनीतिक धमाका’, स्टालिन की हार और त्रिशंकु विधानसभा

चेन्नई | अपडेटेड : मंगलवार, 5 मई 2026   तमिलनाडु की राजनीति में 4 मई, 2026 …