लोड हो रहा है...

कई शहरों में पटाखा जलाने और ड्रोन उड़ाने पर लगा प्रतिबंध, जल्दी बंद होंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बॉर्डर ने बॉर्डर से सटे इलाकों पर गोलीबारी की और साथ ही भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की. पाकिस्तान अपनी नापाक कोशिश में कामयाब नहीं हो पाया. सेना ने पाक से आए ड्रोन को हवा में ही बर्बाद कर दिया. पड़ोसी मुल्क की इस हरकत से तनाव की स्थिति है. देश के कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद किए हैं. वहीं कई जगहों पर पटाखे और ड्रोन के उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.  राजस्थान के कुछ जिलों में बाजारों को पहले बंद करने के आदेश दिए हैं.

जम्मू कश्मीर: सभी स्कूल-कॉलेज कल बंद रहेंगे.

श्रीनगर: श्रीनगर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर है. Air defence batteries एक्टिवेट किए गए.

दिल्ली: सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की जा चुकी हैं.

- Advertisement -

हरियाणा: पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द

राजस्थान: 5 जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे

पंजाब: पंजाब में अगले तीन दिनों तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे (8 मई को जारी हुआ था आदेश)

अमृतसर: प्रशाशन की लोगों को नई हिदायतें दीं. अब कोई ड्रिल के तौर पर ब्लैकआउट नहीं होगा. अगर सायरल बजता है तो इसे अलर्ट होने का संकेत समझें और इसके साथ ही सारी लाइट्स बंद कर दें.

ऊना: भारत पाक तनाव के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी स्कूलों में आज छुट्टी की गई.

- Advertisement -

बाड़मेर: आज शाम 5 बजे के बाद जिले के सभी बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतयाः  ब्लैकआउट लागू रहेगा. किसी भी वाहन का चलना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

जैसलमेर: शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूर्णतया ब्लैक आउट रहेगा. डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर की परिधि के दायरें में आवागमन पूर्णतः वर्जित रहेगा. UAV, ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून इत्यादि उड़ने पर पूर्णतया प्रतिबंध. साथ ही शहर में पटाखे चलाने व आतिशबाजी करने पर प्रतिबंध

सिरोही: शाम 7:00 बजे बाद माउंट आबू के बाजार होंगे. आज से बंद माउंट एसडीएम IAS डॉ अंशु प्रिया ने निर्देश जारी किया. रात्रि 8:00 से माउंट आबू में ब्लैकआउट रहेगा.

मोहाली: शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सारे सिनेमा हाल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद रहेंगे. ब्लैकआउट के समय किसी भी तरह का पावर बैकअप इस्तेमाल नहीं कर सकते.

गुजरात: पटाखे और ड्रोन के इस्तेमाल पर 15 मई तक बैन. छुट्टियां रद्द की गई.

साभार : एबीपी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।