लोड हो रहा है...

कठुआ में दिखे चार संदिग्धों की सूचना पर सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
2 Min Read

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के कठुआ में शुक्रवार को चार संदिग्ध देखे गए। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास संदिग्ध देखे गए हैं। पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं। यह ऑपरेशन तब शुरू किया गया, जब एक महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उन्होंने चार संदिग्ध को देखे हैं। महिला की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। बता दें कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जा रही है। पहलगाम हमले के बाद सेना के जवान हाई अलर्ट पर हैं। इनपुट मिलते ही इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है।

आतंकियों में बौखलाहट

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबल एक्शन मूड में हैं। इससे आतंकी बौखला गए हैं। बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस बीच जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। इसके साथ ही आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल के जवान घायल हो गए। इससे पहले गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग में मुठभेड़ हो गई थी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया। आतंकी ठिकाने से भारी मात्रा में साजो सामान भी मिला है। कोकरनाग के पास तंगमर्ग गांव में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया था। आतंकी गांव के बाहरी छोर पर जंगल के पास एक जगह पर छिपे हुए थे। उन्होंने जवानों को अपनी घेराबंदी करते देख उन पर गोली चलाई थी। जवानों ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद वहां मुठभेड़ शुरु हो गई थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।