शनिवार, फ़रवरी 07 2026 | 06:06:30 PM
Breaking News
Home / राज्य / उत्तरप्रदेश / मेरठ पुलिस चौकी पर इफ्तार करना पड़ा महंगा, सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

मेरठ पुलिस चौकी पर इफ्तार करना पड़ा महंगा, सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Follow us on:

लखनऊ. नवनिर्मित पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी कराना चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। रोजा इफ्तार का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि वायरल हो गया। इसके बाद एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने लोहिया नगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार कराने पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस चौकी के नए भवन का दस दिन पहले ही एसएसपी ने लोकार्पण किया था। उसी शाम चौकी प्रभारी ने चौकी के अंदर ही रोजा इफ्तारी कराई थी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मंगलवार देर रात चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच बैठा दी।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

IIT Kanpur officials receiving Guinness World Record certificate for E-cycle delivery.

IIT कानपुर ने रचा इतिहास! 24 घंटे में बना दिया ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’, जानें पूरी उपलब्धि

भारत के अग्रणी तकनीकी संस्थान Indian Institute of Technology Kanpur (आईआईटी कानपुर) ने एक बार …