बुधवार, मार्च 04 2026 | 08:57:17 AM
Breaking News
Home / राज्य / दक्षिण-भारत / कर्नाटक सरकार ने 4 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम, राज्य मंत्री ने की घोषणा

कर्नाटक सरकार ने 4 रुपये लीटर बढ़ाए दूध के दाम, राज्य मंत्री ने की घोषणा

Follow us on:

बेंगलुरु. कर्नाटक के लोगों पर पड़ गई महंगाई की मार. राज्य सहकारी मंत्री के एन राजन्ना ने बताया कि एक अप्रैल से दूध के दाम में चार रुपये प्रति लीटर महंगे होने वाले हैं. उन्होंने बताया कि दूध संघों और किसानों के दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है.

दूध संघों की मांग पर लिया फैसला

मंत्री ने कहा, “दूध संघों ने 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने 4 रुपये बढ़ाने का फैसला किया. यह पूरा 4 रुपये सीधे किसानों को मिलेगा.”

2024 में 2 रुपये बढ़े थे दाम

कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (KMF) अपने डेयरी उत्पादों को ‘नंदिनी’ ब्रांड के तहत बेचता है. 2024 में KMF ने दूध के एक पैकेट के दाम 2 रुपये बढ़ाए थे और मात्रा भी 50ml बढ़ाई थी. उस समय KMF ने कहा था कि यह बढ़ोतरी नहीं है क्योंकि दूध की मात्रा भी बढ़ाई गई थी. फिलहाल, नंदिनी टोंड मिल्क (नीला पैकेट) 1,050ml का दाम 44 रुपये है. यह बढ़ोतरी बस, मेट्रो किराए और बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के बाद की गई है. पहले ही KMF के अध्यक्ष भीमा नाइक ने दूध के दाम बढ़ने की संभावना जताई थी.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर बिल गेट्स का स्वागत करते नारा लोकेश

बिल गेट्स का आंध्र प्रदेश दौरा: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के साथ AI और स्वास्थ्य पर बड़ी चर्चा

विजयवाड़ा. माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के जाने-माने परोपकारी बिल गेट्स आज सोमवार, 16 फरवरी को …