सोमवार, फ़रवरी 09 2026 | 11:03:32 PM
Breaking News
Home / मनोरंजन / शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न लेकर आ रहा है अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’

Follow us on:

यह वेब सीरीज़ 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ शेमारूमी पर स्ट्रीम होगी

मुंबई, फरवरी 2026: शेमारू एंटरटेनमेंट इस वैलेंटाइन सीज़न में अपनी नई ओरिजिनल वेब सीरीज़, दिल धोखा और डिज़ायर के प्रीमियर के साथ माहौल को और भी रोमांचक बनाने के लिए तैयार है, जो 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ शेमारूमी पर स्ट्रीम होगी। रोमांस, पॉवर प्ले और नैतिक दुविधाओं का एक ज़बरदस्त मिश्रण, ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ यह दिखाता है कि कैसे इच्छाएँ सीमाओं को धुंधला कर सकती हैं, वफादारी की परीक्षा हो सकती है, और प्यार सबसे खतरनाक खेल बन सकता है। इस सीरीज़ में आकांक्षा चमोला, कुंवर अमर और अली हसन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

वैलेंटाइन वीक में रिलीज़ हो रही इस सीरीज़ में सिर्फ प्यार, मोहब्बत की बातें नहीं हैं। यह प्यार का एक ऐसा रूप दिखाती है, जो अधूरा, खतरनाक और बेरहम है। यह कहानी रिश्तों में कमजोरी, चाहत और उस प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी सहारा बनता है, तो कभी सब कुछ बरबाद कर देता है। सीरीज़ मालिनी, शौर्य और प्रताप की आपस में जुड़ी ज़िंदगियों को दर्शाती है। जब उनके रास्ते मिलते हैं, तो कहानी आकर्षण, कंट्रोल, धोखे और खतरनाक फैसलों के एक अस्थिर ट्राएंगल में बदल जाती है, जहाँ हर भाव की एक कीमत होती है और हर फैसला किरदारों को दुविधा में डालता है।

अपने किरदार मालिनी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा चमोला कहती हैं, “मालिनी उन सबसे गहरे और भावनात्मक किरदारों में से एक है, जिन्हें मैंने निभाया है। बाहर से वह सधी हुई और मजबूत दिखती है, लेकिन अंदर से अकेलेपन, दर्द और अपनी बात सुने जाने की चाह से जूझ रही होती है। मुझे इस सीरीज़ की सबसे अच्छी बात यह लगी कि यह अपने किरदारों या रिश्तों को जज नहीं करती, बल्कि उन उलझे हुए और असहज हिस्सों को दिखाती है, जो बहुत असली लगते हैं। यह इंसानी चाहत के अंधेरे पहलुओं की एक मानसिक यात्रा है, जहाँ हर किरदार कभी दोषी होता है, तो कभी पीड़ित और जहाँ प्यार कभी-कभी घुटन भी बन जाता है। शेमरूमी पर मेरे किरदार के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूँ।”

शौर्य के किरदार पर बात करते हुए कुंवर अमर ने कहा, “शौर्य एक ऐसा इंसान है, जो आगे बढ़ने, सफल होने, प्यार पाने और सही काम करने की चाह रखता है, भले ही हालात उसे इसके उलट दिशा में धकेलते हों। उसकी जर्नी काफी तीव्र, भावनात्मक और मुश्किल फैसलों से भरी है, जहाँ कोई आसान रास्ता नहीं होता। ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ की कहानी बेहद दिलचस्प और अनपेक्षित है, जिसमें हर मोड़ पर खेल बदल जाता है। मुझे खुशी है कि यह सीरीज़ शेमारूमी जैसे प्लेटफॉर्म पर आई है, जो दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचताहै।”

प्रताप का किरदार निभा रहे अली हसन ने आगे कहा, “प्रताप ऐसा इंसान है, जिसे लगता है कि ताकत से वह हर चीज को कंट्रोल कर सकता है जैसे कि रिश्तों को, भावनाओं को और लोगों को। इस किरदार में मुझे सबसे दिलचस्प लगा कि कैसे उसकी इनसिक्योरिटी धीरे-धीरे जुनून और बेरहमी में बदल जाती है। शूटिंग के दौरान कुंवर और आकांक्षा बहुत सपोर्टिव थे; हम सीन के बीच माहौल हल्का करने के लिए मज़ाक भी करते थे। लेकिन, कैमरा ऑन होते ही हम सभी अपनी कहानी और किरदार में उतर जाते थे। ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ यह दिखाता है कि जब ताकत और चाहत पर काबू न रहे, तो वह ज़िंदगियों को कैसे बर्बाद कर सकती है। मुझे लगता है की दर्शकों को शेमरूमी पर आने वाली हमारी यह सीरीज़ बेहद आकर्षक लगेगी।”

दमदार कहानी, मजबूत अभिनय और भावनाओं से भरी प्रस्तुति के साथ ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ एक ऐसी वेब सीरीज़ बनने जा रही है, जिसे लगातार देखना तय है। यह सीरीज़ प्यार का एक अलग रूप दर्शाएगी और दर्शकों को एक मनोरंजक कहानी का अनुभव देगी।

देखिए ‘दिल धोखा और डिज़ायर’ 12 फरवरी, 2026 से सिर्फ शेमारूमी पर।

Featured Article

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

रवि किशन के “पैर छूने” वाले तंज पर खेसारी लाल का करारा जवाब, पवन सिंह के साथ छिड़ी ‘जुबानी जंग’

भोजपुरी फिल्म जगत इस समय अपने तीन सबसे प्रभावशाली सितारों के बीच चल रही तीखी …