लोड हो रहा है...

ऑनलाइन सट्टेबाजी में आया गायक बादशाह का नाम, साइबर सेल ने की पूछताछ

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
1 Min Read

मुंबई. ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनी ऐप फेयरप्ले (FairPlay) मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने रैपर बादशाह पर कार्रवाई की है। साइबर सेल ने रैपर बादशाह से मुंबई में पूछताछ की। मालूम हो कि बादशाह समेत 40 मशहूर हस्तियों ने कथित तौर पर फेयरप्ले ऐप का प्रचार किया था।

क्या है मामला?

गायक-रैपर को महादेव ऐप की सहायक ऐप फेयरप्ले ऐप को बढ़ावा देने के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फेयरप्ले ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की स्क्रीनिंग की थी और वायाकॉम 18 ने ऐप के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। IPL 2023 के प्रसारण का अधिकार वायकॉम 18 के पास था, इसके बाद भी FairPlay ने मार्च 2023 से मई 2023 तक क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाया था। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल द्वारा दायर शिकायत में FairPlay पर चोरी का मामला दर्ज किया गया है और उनको इस ऐप के समर्थन के लिए पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

- Advertisement -

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।