बुधवार, अप्रैल 29 2026 | 03:09:35 AM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / बिगड़ी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

बिगड़ी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Follow us on:

नई दिल्ली. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें रविवार (3 सितंबर) को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सोनिया गांधी को हल्का बुखार था, जिसके बाद एडमिट किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।

डॉक्टर के निगरानी में सोनिया गांधी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है। इस वजह से शनिवार देर शाम को रूटीन जांच के लिए उन्हें अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डॉक्टर के निगरानी में भर्ती किया गया है। आज उनकी जांच चल रही है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी 1 सितंबर को मुंबई में आयोजित विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बेठक में शामिल हुई थी।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के दौरान माइक्रोफोन के सामने बैठे हुए, पीछे भारतीय ध्वज और कार्यालय का सुसज्जित वातावरण दिखाई दे रहा है।

मन की बात 133: परमाणु ऊर्जा से लेकर गणित की मिठास तक, पीएम मोदी ने दिखाई ‘नए भारत’ की शक्ति

नई दिल्ली | रविवार, 26 अप्रैल 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो …