लोड हो रहा है...

दिल्ली में आंधी और बारिश से गई 4 लोगों की जान

Saransh Kanaujia
Saransh Kanaujia - Editor
3 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-तूफान और बारिश के साथ हुई। राजधानी के कई इलाकों में कुछ घंटों की बारिश से पानी भर गया। वहीं, इस आंधी और बारिश की वजह से दक्षिणी दिल्ली के जाफरपुर कलां में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान पर पेड़ गिर गया, जिसकी वजह से मकान का एक कमरा ढह गया। जिसके नीचे दबकर 4 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग मलबे में भी दबे हुए हैं।

मां और बच्चों समेत 4 की मौत

ये हादसा जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में हुआ है। गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया, जिसकी वजह से कमरा ढह गया। हादसे के वक्त इस कमरे में एक दंपती अपने 3 बच्चों के साथ सो रहा था। इस हादसे में पूरा परिवार दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अग्निशामक दल की मदद से मलबे से निकाला। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर आरटीआर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है। मृतकों की पहचान ज्योति (26) और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है, ज्योति का पति अजय हादसे में घायल हो गया है। इसके अलावा, उत्तर दिल्ली जिले के सब्जी मंडी में स्थित एक मकान में बिजली गिरने से आग लग गई है।

सड़कों पर भर गया पानी

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की वजह से शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़कों पर पानी भरने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है।

साभार : न्यूज24

- Advertisement -

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article
Follow:
लेखक वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक वे इतिहास से जुड़ी चार पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं—‘भारत : 1857 से 1957 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘भारत : 1885 से 1950 इतिहास पर एक दृष्टि’, ‘गाँधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ और ‘1857 का स्वतंत्रता समर – कारण से परिणाम तक’। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे विशेष रूप से राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विषयों और आध्यात्म से जुड़े समाचारों एवं विषयों पर लेखन करते रहे हैं। वर्षों के पत्रकारिता अनुभव और विभिन्न विषयों पर निरंतर लेखन के माध्यम से उन्होंने समसामयिक घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों को भी पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।