शुक्रवार, फ़रवरी 06 2026 | 06:11:15 PM
Breaking News
Home / राष्ट्रीय / बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है : नरेंद्र मोदी

बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है : नरेंद्र मोदी

Follow us on:

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत मंडपम में आयोजित विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 कार्यक्रम में शामिल हुए। PM ने करीब 45 मिनट की स्पीच दी। युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने विकसित भारत, युवा शक्ति, अमृतकाल और भारत के भविष्य पर बात की। पीएम ने कहा- बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते।

पीएम ने कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित किया। संबोधन से पहले पीएम ने युवाओं की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी देखी। वहां मौजूद युवाओं से बातचीत की। उनके प्रोजेक्ट मॉडल भी देखे। यह कार्यक्रम 11 जनवरी से शुरू हुआ है। आज दूसरा दिन है। दरअसल, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2024 को एक लाख गैर-राजनीतिक युवाओं को जन प्रतिनिधि के रूप में राजनीति में लाने की बात कही थी। ये कार्यक्रम उसी का हिस्सा है।

PM मोदी की स्पीच, 5 पॉइंट में…

1. युवाओं पर

मुझे आप पर बहुत विश्वास है और इसी विश्वास ने मुझे http://MYBharat.com के गठन की प्रेरणा दी, इसी विश्वास ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue का आधार बनाया। मेरा विश्वास कहता है कि युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा।

2. विकसित भारत पर

विकसित भारत में हम क्या देखना चाहते हैं, कैसा भारत देखना चाहते हैं? विकसित भारत यानी जो आर्थिक, सामरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा। जहां इकोनॉमी भी बुलंद होगी और इकोलॉजी भी समृद्ध होगी। जहां अच्छी कमाई और पढ़ाई के ज्यादा से ज्यादा अवसर होंगे। जहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा स्किल्ड मैन पॉवर होगी। जहां युवाओं के पास अपने सपने को पूरा करने के लिए खुला आसमान होगा।

3. भारत की ताकत पर

1930 के दशक में अमेरिका भीषण आर्थिक संकट में फंस गया था, तब अमेरिका की जनता ने ठाना कि हमें इससे बाहर निकलना है और तेज गति से आगे बढ़ना है। उन्होंने उसका रास्ता चुना और अमेरिका न सिर्फ उस संकट से निकला, बल्कि उसने विकास की रफ्तार को कई गुना तेज करके दिखाया। दुनिया में ऐसे बहुत सारे देश हैं, घटनाएं हैं, समाज है, समूह ​हैं। हमारे देश में भी अनेक ऐसे उदाहरण रहे हैं। भारत के लोगों ने आजादी का संकल्प लिया। अंग्रेज सल्तनत की ताकत क्या नहीं थी, उनके पास क्या नहीं था, लेकिन देश उठ खड़ा हुआ, आजादी के सपने को जीने लगा और भारत के लोगों ने आजादी हासिल करके दिखाई।

4. भारत के भविष्य पर

आज दुनिया भारत की इस गति को देख रही है। हमने G20 में ग्रीन एनर्जी को लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। भारत दुनिया का पहला देश बना जिसने पेरिस कमिटमेंट को पूरा किया। यह तय समय से 9 साल पहले ही पूरा कर लिया गया। अब भारत ने 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य भी 2030 से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

5. स्वामी विवेकानंद पर

भारत की युवा शक्ति की ऊर्जा से आज ये भारत मंडपम भी ऊर्जा से भर गया है, ऊर्जावान हो गया है। आज पूरा देश स्वामी विवेकानंद जी को याद कर रहा है, उन्हें प्रमाण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद जी को देश के नौजवानों पर बहुत भरोसा था। स्वामी जी कहते थे कि मेरा विश्वास युवा पीढ़ी में है, नई पीढ़ी में है। स्वामी जी कहते थे कि मेरे कार्यकर्ता नौजवान पीढ़ी से आएंगे और वो हर समस्या का समाधान निकालेंगे।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

RBI Office Attendant Vacancy 2025 Official Notification Update

आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती: जानें अब आपके शहर में कितनी बची हैं रिक्तियां?

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Office Attendant (कार्यालय परिचारक) भर्ती 2026 के तहत …