गुरुवार, अप्रैल 02 2026 | 03:19:08 AM
Breaking News
Home / राज्य / दिल्ली / आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ थामा भाजपा का दामन

Follow us on:

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) को एमसीडी उपचुनाव से पहले दिल्ली में एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिल्ली उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता और कर्नाटक प्रभारी राजेश गुप्ता ने शनिवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी में शामिल होने के बाद गुप्ता ने कहा कि AAP अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है और भ्रष्टाचार में डूब गई है।

उन्होंने कहा कि वे बीजेपी के साथ विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलेंगे। बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि AAP की ‘आपदा’ अब भाजपा की ताकत बनेगी। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय में उनका स्वागत किया।

गुप्ता ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए। गुप्ता ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल मेरा फोन तक नहीं उठाते, प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी बात नहीं करते। पार्टी में मेरी 10 साल की मेहनत को भुला दिया गया।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुप्ता फूट-फूटकर रो पड़े। राजेश गुप्ता ने आप छोड़ने का कारण बताते हुए कहा कि पार्टी अब अपने सिद्धांतों से दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि आप ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। यह पार्टी के शुरुआती वादों के बिल्कुल विपरीत है।

गुप्ता ने विश्वास जताया कि वे बीजेपी के साथ मिलकर दिल्ली के विकास में योगदान देंगे। उन्होंने बीजेपी की विकासवादी नीतियों और राष्ट्रवाद के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। बीजेपी नेताओं ने गुप्ता के शामिल होने को पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि आप से अलग हुए नेता अब भाजपा की ताकत बढ़ाएंगे। यह घटनाक्रम दिल्ली की राजनीति में आप के लिए एक चुनौती पेश कर सकता है।

साभार : नवभारत टाइम्स

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की सुप्रीम कोर्ट में याचिका से जुड़ी सांकेतिक फोटो।

दिल्ली आबकारी नीति केस: केजरीवाल और सिसोदिया पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, सोमवार को बड़ी सुनवाई

नई दिल्ली. दिल्ली की सियासत और कानूनी गलियारों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई …