बुधवार, फ़रवरी 04 2026 | 06:28:19 AM
Breaking News
Home / व्यापार / राष्ट्रीय स्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई

राष्ट्रीय स्‍टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून, 2023 तक बढ़ाई गई

Follow us on:

नई दिल्ली (मा.स.स.). वाणिज्य औेर उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग और आंतरिक संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने 2020 में राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार (एनएसए) प्रारंभ किया था। राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन 1 अप्रैल, 2023 से लाइव कर दिए गए हैं और अब आवेदन जमा करने की समय-सीमा 15 जून, 2023 तक बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से इच्छुक उद्यमियों और सक्षमकर्ताओं को अपने नवाचारी समाधान और ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने का अतिरिक्त समय मिलेगा। राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 देश के सभी कोनों के नवाचारों का उत्सव होगा। ‘विजन इंडिया@2047’ के विजन के साथ जुड़ा होगा, जो प्रमुख विषयों में अमृत काल की भावना से प्रेरित विकसित अर्थव्‍यवस्‍था में भारत के परिवर्तन मार्ग को रेखांकित करता है।

डीपीआईआईटी प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता स्टार्ट-अप को 10 लाख रूपये का नकद पुरसकार देगा। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के विजेताओं तथा फाइनल में पहुंचने वालों को विशेष सहयोग समर्थन प्राप्त होगा, जिसमें निवेशकों तथा सरकारी नेटवर्क तक पहुंच, मेंटरशिप कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बाजार एक्सपोजर, कॉरपोरेट तथा यूनिकॉर्न के साथ कनेक्शन तथा विभिन्न अन्य मूल्यवान संसाधन शामिल हैं।

इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों ने तीन सफल संस्करण के माध्यम से भारतीय स्टार्ट-अप इको सिस्‍टम में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले दूरदर्शी लोगों द्वारा किए गए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला है। एनएसए को स्टार्ट-अप इको सिस्टम के भीतर असाधारण स्टार्ट-अप तथा सक्षमकर्ताओं को मान्यता और पुरस्कार देने के उद्देश्‍य से प्रारंभ किया गया था। ये संस्थाएं नवाचार को बढ़ावा देने, ग्राउंड ब्रेकिंग उत्पादों को बनाने तथा ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इच्छुक प्रतिभागियों को अधिकारिक राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार वेबसाइट पर जाने और 15 जून, 2023 की संशोधित समय-सीमा से पहले आवेदन जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

सोना वायदा में 7307 रुपये और चांदी वायदा में 29116 रुपये का ऊछालः क्रूड ऑयल वायदा 6 रुपये फिसला

कमोडिटी वायदाओं में 55540.87 करोड़ रुपये और कमोडिटी ऑप्शंस में 94285.73 करोड़ रुपये का दर्ज …