सोमवार, मई 18 2026 | 01:18:55 AM
Breaking News
Home / राज्य / मध्यप्रदेश / गंगोत्री से पैदल निकली मेडिकल छात्रा करना चाहती है धीरेंद्र शास्त्री से शादी

गंगोत्री से पैदल निकली मेडिकल छात्रा करना चाहती है धीरेंद्र शास्त्री से शादी

Follow us on:

भोपाल. छतरपुर के बागेश्वर धाम कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री की शादी की खबरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुद को MBBS की छात्रा कहने वाली एक लड़की गंगोत्री धाम से बागेश्वर धाम तक की पदयात्रा कर रही है। जो 16 जून को बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात भी करना चाहती है। मीडिया पर दिए गए इंटरव्यू में शिवरंजनी का कहना है कि वह अपनी कामना को लेकर बागेश्वर धाम की यात्रा कर रही है, और कह रही है कि अपनी इच्छा बागेश्वर धाम सरकार से ही मिलने पर बताएंगी। वहीं जब मीडिया ने लड़की से शादी की चर्चा पर सवाल किया तो, उसने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम सरकार सब जानते हैं, जो होगा समय आने पर बताया जाएगा।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग शिवरंजनी की शादी बागेश्वर धाम से होने की कामना को लेकर गंगोत्री धाम की यात्रा को जोड़ रहे हैं।बता दें, शिवरंजनी एक यूट्यूबर और भजन गायिका हैं। वह अपने आपको सेलिब्रिटी भी बता रही हैं। अभी हाल ही में यात्रा के दौरान वह इलाहाबाद एवं चित्रकूट में संतों के साथ देखी गई थी, जल्द ही वह बागेश्वर धाम पहुंचने वाली है। तो, वहीं अब बागेश्वर धाम के शुभचिंतकों को उनके चाहने वालों को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या 16 जून को शिवरंजनी तिवारी के धाम पहुंचने पर बागेश्वर महाराज की शादी पर से पर्दा उठ जाएगा, या फिर सस्पेंस बरकरार रहेगा। जैसा कि पहले प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी जी से शादी करने का सस्पेंस चल रहा था।शिवरंजनी ने खैरागढ़ से आठ साल तक संगीत की शिक्षा हासिल की है। शिवरंजनी चार साल की उम्र से भजन गा रही हैं। उनकी मंत्रमुग्ध करने वाली आवाज सुनकर भक्त भावविभोर हो उठते हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

शहर के 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स को मंच पर सम्मान मिला परसेप्शन बिल्डिंग पर खास टॉक …