बुधवार, अप्रैल 22 2026 | 09:22:02 PM
Breaking News
Home / राज्य / गुजरात / कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री मामले में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को जारी किया समन

कोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री मामले में अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को जारी किया समन

Follow us on:

गांधीनगर. गुजरात में अहमदाबाद की एक अदालत ने प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मंगलवार (23 मई) को ताजा समन जारी किए हैं. दोनों को पीएम की अकादमिक डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय की ओर से दायर आपराधिक मानहानि के मामले में सात जून को पेश होने के लिए कहा है. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एसजे पांचाल ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह को समन जारी किया है. अदालत को बताया गया कि ऐसा लगता है कि दोनों को 23 मई को पेश होने के लिए पहले जारी किया गया समन उन्हें नहीं मिला क्योंकि उनमें से कोई भी अदालत में मौजूद नहीं है.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जयेश चोवाटिया की अदालत ने प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक डिग्री को लेकर गुजरात विश्वविद्यालय के खिलाफ उनके ‘व्यंग्यात्मक’ और ‘अपमानजनक’ बयानों के लिए एक आपराधिक मानहानि शिकायत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को समन जारी किया था. आप की गुजरात इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रणव ठक्कर ने सोमवार को कहा था कि केजरीवाल और संजय सिंह को अदालत की ओर से जारी समन अभी तक नहीं मिला है. गुजरात विश्वविद्यालय के वकील ने मंगलवार को नए न्यायाधीश एस जे पांचाल को मामले की जानकारी दी और कहा कि उनके पूर्ववर्ती ने आरोपियों को 23 मई को अदालत में पेश होने के लिए 15 अप्रैल को नोटिस जारी किया था. चूंकि कोई भी अदालत में मौजूद नहीं है तो यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें समन मिला या नहीं. इस पर न्यायाधीश ने स्टाफ सदस्य से ये देखने को कहा और फिर उन्हें केजरीवाल और सिंह को समन जारी करने का निर्देश दिया.

मजिस्ट्रेट जयेश चोवाटिया की अदालत ने इस बात का संज्ञान लेने के बाद दोनों नेताओं को तलब किया था कि प्रथम दृष्टया उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि) के तहत मामला प्रतीत होता है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

गुजरात के खेड़ा में हैवानियत: 3 साल तक नाबालिग का शोषण, पुलिस ने आरोपियों की निकाली सार्वजनिक परेड; 8 गिरफ्तार

अहमदाबाद | रविवार, 19 अप्रैल 2026 गुजरात के खेड़ा जिले से रूह कंपा देने वाली …