रविवार, अप्रैल 19 2026 | 01:47:13 PM
Breaking News
Home / अंतर्राष्ट्रीय / मोदी के मेक इन इंडिया का असर वहां की अर्थव्यवस्था पर दिखता है : व्लादिमीर पुतिन

मोदी के मेक इन इंडिया का असर वहां की अर्थव्यवस्था पर दिखता है : व्लादिमीर पुतिन

Follow us on:

मास्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जो कंपनियों को अपने देश में आकर काम करने के लिए बढ़ावा दे रहा है। पुतिन ने कहा, ‘हमारे खास दोस्त PM नरेंद्र मोदी ने कई सालों पहले मेक इन इंडिया की शुरुआत की थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था पर इसका असर साफ नजर आ रहा है।”

रूसी मीडिया RT के मुताबिक पुतिन गुरुवार को मॉस्को में रशिया एजेंसी फॉर स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स (ASI) की तरफ आयोजित एक फोरम में बोल रहे थे। उन्होंने रूस में घरेलू प्रोडक्ट्स और ब्रैंड्स को बढ़ावा देने के लिए भारत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे समय में जब पश्चिमी देश लगातार रूस के साथ व्यापार पर पाबंदी लगा रहे हैं, हमें भारत की तरह अपने देश की कंपनियों को बढ़ावा देते हुए उन्हें एक बेहतर मार्केट उपलब्ध करवाना चाहिए।”

रूसी ऐंबैस्डर ने कहा था- भारत से रिश्ते और मजबूत हुए
हाल ही में भारत में मौजूद रूस के ऐंबैस्डर डेनिस एलिपोव ने कहा था कि रूस और भारत के बीच खास स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है। ये समय के साथ और मजबूत हो रही है। कुछ समय से रूस को लेकर दुनिया में झूठ फैलाए जा रहे हैं। भारत-रूस के रिश्तों को कई लोगों ने खराब करने की कोशिश की, लेकिन हम पहले से ज्यादा करीब आए हैं।

पुतिन ने पिछले साल कहा था- मोदी सच्चे देशभक्त
ये पहली बार नहीं है जब रूसी राष्ट्रपति ने PM मोदी की तारीफ की है। अक्टूबर 2022 में भी पुतिन ने मोदी को सच्चा देशभक्त बताया था। मॉस्को में वाल्डाई डिस्कशन क्लब की 19वीं एनुअल मीटिंग में उन्होंने कहा था कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत का भविष्य शानदार है। मेक इन इंडिया का उनका विचार अर्थव्यवस्था और मूल्यों के लिहाज से एकदम सही है।

 

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

मित्रों,
मातृभूमि समाचार का उद्देश्य मीडिया जगत का ऐसा उपकरण बनाना है, जिसके माध्यम से हम व्यवसायिक मीडिया जगत और पत्रकारिता के सिद्धांतों में समन्वय स्थापित कर सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमें आपका सहयोग चाहिए है। कृपया इस हेतु हमें दान देकर सहयोग प्रदान करने की कृपा करें। हमें दान करने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें -- Click Here


* 1 माह के लिए Rs 1000.00 / 1 वर्ष के लिए Rs 10,000.00

Contact us

Check Also

पाकिस्तान में चिकित्सा त्रासदी: एक ही सिरिंज से 330 से अधिक बच्चों को हुआ HIV, BBC की रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

इस्लामाबाद | बुधवार, 15 अप्रैल 2026 पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित तौंसा (Taunsa) के Tehsil …